Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के 'छक्के' छुड़ाने वाले अश्विन ने कैसे किया ये कारनामा?

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। अपने 39वें टेस्ट मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 20वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा दोहराया।

जब अश्विन ने लिया इस पारी में पहला विकेट

जब अश्विन ने लिया इस पारी में पहला विकेट

अश्विन ने 81 रन देकर न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ियों के विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड की टीम कुल 299 रन पर ऑल आउट हो गई। अश्विन ने दो रन आउट भी किए। जबकि बाकी के दो विकेट जड़ेजा को मिले। अश्विन ने अपने पहले चार विकेट लंच से पहले लिए और न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी करने वाले मार्टिन गुप्टिल और टॉम लाथम की जोड़ी टीम इंडिया के लिए मुश्किल बन रही थी। लाथम के विकेट के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई।

पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका, दो बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

अश्विन के आगे बिखर गई न्यूजीलैंड की टीम

अश्विन के आगे बिखर गई न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लाथम (53) के विकेट के बाद न्यूजीलैंड के पांच विकेट 30 रनों के अंतराल में गिर गए। अश्विन ने इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (8) को पवेलियन भेजकर एक और बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद अश्विन ने रॉस टेलर और ल्यूक रॉन्ची को जीरो में आउट कर न्यूजीलैंड के टॉप आर्डर को बिखेर दिया। इन झटकों से न्यूजीलैंड की टीम उबर नहीं पाई।

पढ़ें: इश्क में आकर चार स्कूली लड़कियों ने घर में खोद डाली 'सौतन' की कब्र

दे दनादन...चला अश्विन का जादू

दे दनादन...चला अश्विन का जादू

चार विकेट गिरने के बाद जेम्स नीशम ने न्यूजीलैंड की पारी को कुछ संभाला लेकिन वह भी अश्विन के जादू के आगे टिक नहीं पाए। अश्विन ने नीशम को 71 के निजी स्कोर पर चलता किया। नीशम स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद अश्विन का अगला शिकार बने ट्रेंट बोल्ट। बोल्ट डीप में कैच आउट हुए। अश्विन ने मार्टिन गप्टिल और जीतन पटेल को रन आउट किया।

पढ़ें: निशानेबाज जीतू राय बने 'चैंपियनों के चैंपियन'

ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ा

ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ा

पारी में छह विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने टीम इंडिया की ओर से टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन की धारदार गेंदबाजी की वजह से न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन 13 ओवरों में 34 रन बनाए और चार विकेट गवां दिए। इस सीरीज में अश्विन ने कानपुर में हुए पहले मैच में 10 विकेट लिए जबकि कोलकाता में हुए दूसरे मैच में चार विकेट झटके।

पढ़ें: धार्मिक सलाह के नाम पर संत ने किया महिला का यौन उत्पीड़न

कब-कब गिरे विकेट

कब-कब गिरे विकेट

अश्विन ने 33वें ओवर की दूसरी बॉल में लैथम को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान विलियम्सन चलते बने। तब न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 134 रन था। 45 वें ओवर की पांचवी गेंद पर अश्विन ने टेलर को चलता किया और 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुप्टिल का विकेट झटका। इस वक्त टीम का स्कोर चार विकेट पर 148 रन था।

अश्विन ने 49वें ओवर में रॉन्ची को आउट किया और 87वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीशाम को पवेलियन भेजा। जबकि 89वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीतन पटेल को रन आउट किया। अश्विन ने बोल्ट को 91वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। इसके बीच जड़ेजा ने 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर बीजे वाटलिंग का विकेट चटकाया और 79वें ओवर में मिशेल सैंटनर को चलता किया।

मैच के बाद क्या बोले अश्विन

मैच के बाद क्या बोले अश्विन

तीसरे दिन का मैच खत्म होने के बाद अश्विन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सीरीज में अपनी खास रणनीति के साथ उतरे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन के लिए उन्होंने पहले से रणनीति बना रखी थी, जिसका फायदा उन्हें सीरीज में मिला है।

पढ़ें: एक मुस्लिम परिवार, जिसके बिना अधूरा है गुजरात का दशहरा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+