Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी: भारत का अहम मुक़ाबला

विश्व हॉकी कप में शनिवार को पूल बी में तीन मैच खेले जाने हैं. पहला मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और स्पेन के बीच होना है. दूसरे मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीक़ा की भिडंत पाकिस्तान से होगी, लेकिन अनेक नज़रें तीसरे मुक़ाबले पर टिकी हैं जिसमें भारत और इंग्लैड आमने-सामने होंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला यह मुक़ाबला इस लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि जहां इंग्लैंड को सेमीफ़ाइनल में जाने के लिए एक मैच में जीत चाहिए वहीं भारत अगर ये मैच हार जाता है तो सेमीफ़ाइनल में उसके जाने की बचीखुची संभावना भी समाप्त हो जाएगी.

हॉकी विश्व कप की अंक तालिका में इस समय ऑस्ट्रेलिया दूसरे, स्पेन तीसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड छठे, पाकिस्तान सातवें और दक्षिण अफ़्रीका 13वें स्थान पर है. भारत का स्थान 12वां है.

आशान्वित नहीं

इंग्लैंड और भारत के मुक़ाबले पर पूर्व कप्तान और चयनकर्ता ज़फ़र इक़बाल बहुत आशान्वित नहीं हैं.

उनका कहना है, "इंग्लैंड का जो ताज़ा प्रदर्शन है और जो खेल योजना है उससे लगता है कि मुक़ाबला काफ़ी सख़्त होगा और भारत के लिए मैच जीतना आसान नहीं होगा."

उन्होंने कहा कि भारत की अब यही कोशिश है कि पूल बी में तीसरा या चौथा स्थान हासिल कर लिया जाए.

भारत अगर ये मैच हार जाता है तो ये उसकी लगातारा तीसरी हार होगी.

पहले मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी कामयाबी हासिल की थी लेकिन दूसरे मुक़ाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया से चार के मुक़बाले एक से हार गया था जबकि तीसरे मैच में भारत को स्पेन से भी पराजय का सामना करना पड़ा था, जहां उसे पांच गोल के मुक़ाबले दो से मात खानी पड़ी थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+