ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा सड़क हादसे में घायल हो गये हैं। मुर्तजा का एक्सिडेंट उस वक्त हुआ जब वह अपने घर से शेर ए बंगला स्टेडियम ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे।
हालांकि मुर्तजा को कोई गंभीर चोट नहीं आयी है, उनके दोनों हाथ में मामूली चोटें आयी हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भ्रती काया गया। मुर्तजा 18 जून से भारत के खिलाफ शुरु हो रही तीन एक दिवसीय मैचों में बांग्लादेश टीम की अगुवाई करेंगे, जिसके चलते उनका ऐसे मौके पर घायल होना टीम के लिए काफी चिंता का विषय बन गया है।
मुर्तजा जिस रिक्शे से जा रहे थे उसकी बस से मामूली टक्कर हो गयी थी, जिसके चलते उनके दोनों हाथों में चोट लगी है। वहीं बांग्लादेश की टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मुर्तजा भारत के खिलाफ शुरु होने वाली सीरीज से पहले स्वस्थ्य हो जायेंगे।