
वीजा समाप्त होने पर भारत में रुके सैफ हसन-
ईडन गार्डन्स में डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट में खेलने से चूकने वाले हसन भारत में रह रहे थे और उनको यह आभास नहीं था कि उनका छह माह का वीजा पहले ही समाप्त हो चुका है। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन ने कहा, "उनका (हसन) वीजा दो दिन पहले ही समाप्त हो गया था और उन्हें हवाई अड्डे पर ही इसका एहसास हुआ था। वह बुक की गई फ्लाइट में सवार नहीं हो सकते थे।" तौफीक ने पीटीआई से यह बात कही। उन्होंने आगे कहा, "शुक्र है कि भारतीय उच्चायोग ने उसके वीजा की प्रक्रिया की और उसे बाहर निकलने की मंजूरी दे दी और वह कल घर के लिए रवाना हो गया।"

हवाई अड्डे पर ही रोका गया-
बांग्लादेशी खिलाड़ी डे-नाइट टेस्ट में मिली हार के कुछ ही दिनों में बैच बनाकर वापस उड़ान भरकर घर लौट आए हैं। उन्होंने एक पारी और 46 रन से दिन-रात का टेस्ट गंवा दिया था। सैफ और टीम के बाकी सदस्यों को सोमवार को रवाना किया जाना था, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज को डम डम हवाई अड्डे पर ओवरस्टैयिंग के लिए रोका गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हसन को छोड़कर पूरी टूरिंग टीम के लिए वीजा खरीद लिया था क्योंकि हसन के पास पहले से ही एक मौजूदा भारतीय वीजा (जिसकी अवधि पूरी हो गई थी) था जो जून में जारी किया गया था। लेकिन न तो हसन और न ही टीम प्रबंधन ने इस बात को पहले पकड़ा।
अपने बेटों को अगला वीरू नहीं बल्कि इन क्रिकेटरों जैसा बनता देखना चाहते हैं सहवाग

बुरी तरह असफल रहा बांग्लादेश का भारत दौरा-
बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी जो एक-एक बराबर रही थी जबकि एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज इंदौर से शुरू हुई जिसको भारत ने 2-0 से जीतकर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। बांग्लादेश की टीम यहां पर अपने दो नियमित खिलाड़ियो तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के बगैर खेल रही थी और उन्होंने पूरे दौरे के दौरान भयंकर तौर पर अपने नियमित कप्तान को खासकर मिस किया।


Click it and Unblock the Notifications
