Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऐतिहासिकः भारत और श्रीलंका ने मिलकर बनाया शानदार रिकॉर्ड, धोनी ने भी किया कमाल

भारत और श्रीलंका ने मिलकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे अब तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं बना पाई है। जी हां, दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच के साथ ही भारत और श्रीलंका ने मिलकर 150 वनडे मैच खेल लिए हैं। अब तक दुनिया की कोई भी टीम एक दूसरे के खिलाफ इतने मैच नहीं खेली है। भारत श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका ने (147) ऑस्ट्रेलिया और विंडीज (वेस्टइंडीज) (139) और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच 136 मैच खेले जा चुके हैं।

आपको बता दें कि भारत को श्रीलंका पर काफी ज्यादा बढ़त हासिल है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 83 मैच जीते हैं जबकि 54 मैच हारे हैं। वहीं अगर 2008 से देखा जाए तो भारत ने श्रीलंका पर काफी ज्यादा बढ़त बनाई हुई है। भारत ने 2008 से श्रीलंका के खिलाफ जितने मैच हारे हैं उससे डबल जीते हैं। जी हां, 2008 से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 34 मैच जीते हैं जबकि केवल 17 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कभी दुनिया की सबसे खतरनाक टीम रही श्रीलंका इस समय सबसे कमजोर टीम बनती जा रही है। श्रीलंका की टीम में कप्तान एंजिलो मैथ्यूज और लसिथ मलिंगा के अलावा कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जिसने पिछले कुछ समय में विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी हो।

इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में अगर किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं तो वह है श्रीलंका, गुरुवार को धोनी ने तूफानी अंदाज में 63 रनों की पारी खेली। इस पारी को मिलाकर धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 57 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमें 90.53 की स्ट्राइक के साथ 2086 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 12 बार नाबाद रहते हुए 16 अर्धशतक और 2 शतक भी जड़े हैं। आपको बता दें कि धोनी का बेस्ट स्कोर भी श्रीलंका के खिलाफ ही है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 183 (नाबाद) रन की पारी खेली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+