Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली को तीसरी बार मिला पॉली उमरीगर अवार्ड, दिलीप सरदेसाई पुरस्‍कार से सम्‍मानित हुए अश्विन

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के नाम आज एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। जी हां बुधवार की शाम बेंगलुरू में आयोजित BCCI के वार्षिक अवार्ड समारोह में जहां विराट कोहली को पॉली उमरीगर पुरस्कार से नवाजा गया तो वहीं अश्विन को इस साल के दिलीप सरदेसाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने इन दोनों खिलाडि़यों को यह पुरस्‍कार दिया।

गौर करने वाली बात ये है कि इस बार पॉली उमरीगर पुरस्‍कार पाने के बाद विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए है जिन्‍हें तीसरी बार इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। इससे पहले विराट कोहली को साल 2011-12 और 2014-15 में इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। विराट को यह पुरस्‍कार साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए दिया गया। इसे भी पढ़ें- #Womens day: मिलिए कोहली के जीवन की दो ताकतवर महिलाओं से

इसी समारोह में आर अश्विन को दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड दिया गया। अश्विन को 2016 में द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अश्विन देश के पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने दो बार इस पुरस्कार को जीता हो। इससे पहले साल 2011 में भी उन्हें यह पुरस्कार मिला था। अश्विन 2011 में दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड जीत चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+