Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिस गेल ने फिर मचाया तूफाना, 18 छक्कों से बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

ढाका। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में क्रिस गेल ने एक बार फिर से अपने बल्ले से तूफान मचा मचा दिया। ढाका डाइनामाइट्स के खिलाफ क्रिस गेल ने महज 69 गेंदों में नाबाद 146 रन ठोक डाले। अपनी इस तूफानी शतकीय पारी में गेल ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले। गेल ने अपनी पारी में 18 छक्के लगाए जो कि टी20 की किसी भी मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले गेल ने आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए एक पारी में 17 छक्के लगाए थे। बता दें कि क्रिस गेल बीपीएल में 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। किसी बल्लेबाज ने बीपीएल में 50 छक्के भी नहीं लगाए।

11 हजारी बने क्रिस गेल
गेल ने टी20 में अपने 11 हजार रन भी पूरे कर लिए जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साथ ही उन्होंने टी20 में अपना 20वां शतक लगाया जो कि दुनिया के किसी भी बल्लेबाज से सबसे ज्यादा है।

फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
गेल ने 146 रनों की पारी खेली। ये स्कोर किसी भी टी20 फाइनल मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। क्रिस गेल बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

Story first published: Tuesday, December 12, 2017, 19:57 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+