INDvBAN: कहीं भारत को महंगा न पड़ जाए शाकिब का लेडी लक, देखें तस्वीरें
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर सबकी निगाहें होंगी। हालांकि शाकिब शानदार फॉर्म में है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खुद को रिफ्रेश करने के लिए बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आयरलैंड में मस्ती करते हुए पाए गए थे। दुनिया के नंबर ऑलराउंड शाकिब अल हसन आयरलैंड में अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी खूबसूरत बीवी उम्मी अहमद शिशिर भी मौजद थी। शाकिब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आयरलैंड की की फोटो शेयर की थी जिसमें वे अपनी पत्नि और बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शाकिब अपनी पत्नी को अपना लेडी लक मानते हैं।

2 साल तक किया डेट फिर की शादी
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में खेली जा जा रही है। शाकिब अल हसन की लव स्टोरी भी यहीं से शुरू हुई थी। दरअसल शाकिब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते थे। वहीं उनकी मुलाकात उम्मी से हुई। काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 दिसंबर 2012 को शादी कर ली। दोनों की मुलाकात 2010 में इंग्लैंड में हुई थी।

कथित यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं उम्मी
आपको बता दें कि 15 जून 2014 को भारत के खिलाफ हो रहे एक मैच के दौरान शाकिब की बीवी उम्मी अहमद शिशिर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था। ये मैच मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। हालांकि बाद में खबरें आई थी कि उम्मी के साथ कथित यौन उत्पीड़ने करने वाले को गिरफ्तार किया गया था।

शाकिब ने भी की थी पिटाई!
उस समय मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा था कि शाकिब की पत्नी को परेशान करने वाले कई लोगों की पिटाई भी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पिटाई करने में शाकिब भी शामिल थे।

केकेआर के लिए खेलते हैं शाकिब
शाकिब की बीवी का परिवार बांग्लादेश से अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गया था। उम्मी ने अमेरिका के मिनेसोटा में पढ़ाई की। 5 भाइयों और एक बहन में उम्मी सबसे छोटी हैं। दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।
CT17 INDvBAN Live: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले का लाइव अपडेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
