Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खराब प्रदर्शन के बाद भी सर्वाधिक बेस प्राइज मिला युवराज और वीरू को

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग और धाकड़ बल्‍लेबाज युवराज सिंह को आईपीएल में नीलामी के लिए दो करोड़ रूपये का बेसप्राइज मिला है। गौर हो कि 12 फरवरी को आईपीएल के सातवें सीजन के लिए खिलाडि़यों की नीलामी होनी है, जिसमें दुनिया भर के 233 खिलाडि़यों को शामिल किया जाएगा। नीलाम होने वाले खिलाडि़यों में 46 भारतीय खिलाड़ी हैं। युवराज और सहवाग के अलावा एशेज सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मिशेल जानसन को भी टॉप बेस प्राइज मिला है।

इसके अलावा दिनेश कार्तिक, प्रज्ञान ओझा और यूसुफ पठान को भी उनकी क्षमताओं को देखते हुए अधिक बेस प्राइज दिया गया है।

वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया से खराब फार्म की वजह से बाहर चल रहे हैं, लेकिन बड़े शॉट लगाने की उनकी योग्‍यता के कारण उन्‍हें कम नहीं आंका जा सकता है। सहवाग ने अब तक सिर्फ दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स

टीम की तरफ से और युवराज ने पुणे वॉरियर्स और किंग्‍स इलेवन पंजाब की तरफ से टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है।

पुणे वारियर्स के लिए खेले युवराज

पुणे वारियर्स के लिए खेले युवराज

युवराज सिंह पहले तीन सीजन में किंग्‍स इलेवन पंजाब और अंतिम तीन सीजन में पुणे वारियर्स की तरफ से खेल चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल के सभी सत्रों में अभी तक दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम की तरफ से खेला है। उनका कहना है कि अगर फिर से उन्‍हें खरीदा गया तो वह दिल्‍ली की तरफ से ही खेलना चाहेंगे।

यूसुफ पठान

यूसुफ पठान

यूसुफ पठान ने पहले तीन सीजन में राजस्‍थान रायल्‍स के लिए खेलकर सुर्खियां बटोरी, जबकि 2011 में वह कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से खेले। उन्‍हें कोलकाता ने नौ करोड़ में खरीदा था।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस की तरफ खेलकर पिछले सीजन में खुद को बतौर बल्‍लेबाज काफी बेहतर साबित किया, इस बार वह महंगे खिलाडि़यों में शामिल हो सकते हैं।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने एक अभ्‍यास मैच में 28 गेंदों में 42 रन बनाकर खुद को आईपीएल के लिए तैयार घोषित कर दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+