Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीडियो: कंगारुओं पर जीत के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम का अजीबोगरीब जश्न

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली टेस्ट जीत है। कंगारूओं पर अपनी पहली जीत के बाद मुशफिकुर रहीम एंड कपंनी जबरदस्त जश्न में डूबी हुई है। दो टेस्ट मैच सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 20 रनों से हराने के बाद ड्रेसिंग रूम में बांग्लादेश की टीम ने विचित्र ढंग जश्न मनाया।

ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ट्विटर पर अपनी टीम के जश्न का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बांग्लादेशी खिलाड़ी एक साथ खड़े होकर बीच में एक बैंच को अपने बल्ले से पीट रहे हैं। इस 45 सेकेंड के वीडियो में टीम के साथी बंगाली गाने गाते हुए जोर-जोर से एक बैंच को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बांग्लादेश ने मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 265 रनों का लक्ष्य दिया था। कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की 130 रनों की पार्टनरशिप के अलावा दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ भी सही नहीं रहा और पूरी टीम 244 रनों पर ही सिमट गई।

बांग्लादेश के लिए इस जीत में हीरो रहे शाकिब उल हसन ने मैच में शानदार 10 विकेट झटके। शाकिब ने पहली पारी में 85 रन देकर 5 विकेट लिए तो वहीं दूसरी पारी में भी 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+