Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूरा फोकस क्रिकेट पर, डीआरएस बवाल पर नहीं, रांची टेस्ट से पहले बोले कोहली

रांची। गुरूवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस खेल की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस वक्त उनका औऱ उनकी टीम का पूरा फोकस क्रिकेट पर है ना कि किसी और चीज पर।

डीआरएस विवाद पर कोई अफसोस नहीं

रही बात डीआरएस विवाद की, तो उसके बारे में, मैं इतना ही कहूंगा कि मैंने जो कहा और किया वो गलत नहीं है ,और ना ही मुझे इस बात का कोई अफसोस है।

लेकिन कोहली ने ये जरूर कहा कि अब ध्यान रांची और धर्मशाला टेस्ट पर लगाने की जरुरत है और इस वक्त दोनों ही टीमों को खेल पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अभी काफी क्रिकेट खेलना बाकी है। मेरे ख्याल से अब ध्यान सीरीज पर लौटना चाहिए क्योंकि यहां प्राथमिकता क्रिकेट है। बाकी चीजें पीछे रखी जाना चाहिए।

रांची में होगा तीसरा टेस्ट मैच

गौरतलब है कि इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है जिसमें दोनों ही देश 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले टेस्ट में जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से मात दी, तो दूसरे टेस्ट में बाजी 75 रन से भारत ने बाजी मारी। सीरीज का तीसरा मैच 16 मार्च से रांची में खेला जाएगा जो कि सीरीज के लिहाज से काफी अहम है जैसे ही यहां पहला टेस्ट मैच कल खेला जाएगा, वैसे ही रांची भारत का 26वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+