Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रूस और क़तर करेंगे मेज़बानी

दोनों वर्ल्ड कप की मेज़बानी के लिए नौ देशो में प्रतियोगिता

अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल संस्था फ़ीफ़ा ने 2018 और 2022 में होने वाले विश्व कप के मेज़बान देशों की घोषणा कर दी है.

वर्ष 2018 के फ़ुटबॉल विश्व कप की मेज़बानी रूस करेगा जबकि 2022 में ये मौका क़तर को मिलेगा. ये घोषणा फ़ीफ़ा अध्यक्ष ने ज्यूरिख़ शहर में की.

ज़्यादातर देशों के राष्ट्र अध्यक्ष अपने-अपने देशों की निविदा को और मज़ूबत करने के लिए ज़्यूरिख आए थे लेकिन रूस के प्रधानमंत्री पुतिन यहाँ नहीं पहुँचे थे.

फ़ीफ़ा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पुतिन ये कहते आए हैं कि फ़ीफ़ा ग़लत प्रचार का शिकार हुआ है और उसे अपना काम करने देने चाहिए.

हालांकि पुतिन के प्रवक्ता ने कहा था कि अगर अगर रूस जीतता है तो वे फ़ीफ़ा के मुख्यालय जाने के लिए तैयार हैं.

दावेदार

फ़ीफ़ा के सदस्यों ने गुरुवार को मेज़बानी को लेकर मतदान किया था. इसके लिए नौ देशों ने निविदा डाली थी.

2018 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेज़बानी के लिए नीदरलैंड-बेल्जियम, स्पेन-पुर्तगाल, रूस और इंग्लैंड के बीच होड़ थी.

2022 के लिए अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और क़तर सरीखे देशों ने निविदा डाली थी. मतदान स्विट्ज़रलैंड के शहर ज़्यूरिख़ में हुआ.

2018 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेज़बानी के प्रतियोगी देशों के पास फ़ीफ़ा की 22 सदस्यीय टीम को राज़ी करने के लिए 30 मीनट का समय था.

दोनों ही वर्ल्ड कप के लिए मतदान गुप्त तरीके से हुआ.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+