Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई ने मैच, पठान ने दिल जीता

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)- थ्री में शनिवार को पहला मुक़ाबला हुआ मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच और बाज़ी मारी मुंबई ने.

चार रन से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रायल्स को हरा दिया. 20 ओवरों के खेल में हर पल रोमांचक और लोगों को बांधे रखनेवाला था.

हालांकि जीत मुंबई की टीम की हुई पर वाहवाही और शाबाशी मिली राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यूसुफ पठान को.

पठान ने महज 37 गेंदों में शानदार 100 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया है.

इससे पहले शुक्रवार को आईपीएल का पहला मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने डेक्कन चार्जर्स को हरा कर जीत से शुरुआत की थी.

मज़बूत मुक़ाबला

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 212 रनों का शानदार स्कोर टीम ने बनाया.

इसके बदले में सात विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स कुल 208 रनों का स्कोर खड़ा कर पाए.

राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन बनाए यूसुफ़ पठान ने. 37 गेंदों पर 100 रन बनाकर उन्होंने टीम को जीत की ओर तेज़ी से भेजा पर जीत फिर भी हाथ से निकल गई.

शनिवार को दूसरा मुक़ाबला होना है किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच. मोहाली में यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जा रहा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+