वार्नर ने जड़ा तिहरा शतक, लाबुशेन के साथ मिलकर पिंक बॉल से बनाया नया रिकॉर्ड
एडिलेड: डेविड वार्नर के लिए क्रिकेट में वापसी के बाद केवल टेस्ट फार्मेट ही ऐसा रहा गया था जिसमें उन्होंने एक बड़ी पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ने की दरकार थी। एशेज में जबरदस्त विफलता के चलते आलोचकों के निशाने पर आए वार्नर की यह मुराद भी पूरी हो गई है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में तिहरा शतक ठोक दिया है। डे-नाइट टेस्ट में यह किसी कंगारू खिलाड़ी की पहली डबल और ट्रिपल सेंचुरी है।

पिंक बॉल से बनाया वार्नर ने रिकॉर्ड
वार्नर के इस प्रदर्शन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर जा चुका है और पहला टेस्ट हारने के बाद अब पाकिस्तान को कोई बेजोड़ प्रदर्शन ही इस टेस्ट में जीत दिला सकता है। वार्नर ने एलियस्टर कुक और अजहर अली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कुक ने डे-नाइट टेस्ट में 243 रनों की पारी खेली थी जो 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी। वार्नर ने यह स्कोर पार कर दिया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली का नाम आता है जिन्होंने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 2016 दुबई में नाबाद 302 रनों की पारी खेली थी।

वार्नर-लाबुशेन ने पिंक बॉल से बनाया नया रिकॉर्ड
वार्नर के शतक के अलावा एडिलेड टेस्ट उनके और मार्नस लाबुशेन के बीच हुई मैराथन साझेदारी के लिए भी याद किया जाएगा। इस मैच में लाबुशेन ने 162 रनों की पारी खेली और उन्होंने वार्नर के साथ मिलकर 361 रनों की पार्टनरशिप की जो पिंक बॉल टेस्ट में की गई किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। यह एडिलेड में दूसरे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी भागेदारी भी है। इतना ही नहीं यह ऑस्ट्रेलिया में की गई सबसे बड़ी साझेदारी होने के साथ ओवरऑल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया के लिए बनी दूसरी सबसे बड़ी भागेदारी है।

चमत्कार ही पाक को सीरीज हारने से बचाएगा-
वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी द्वारा की गई यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच ब्रिसबेन में पहला टेस्ट हुआ था जिसमें पाकिस्तान को एक पारी और 5 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में स्टॉर्क, कमिंस और हेजलवुड की पेस तिकड़ी ने पाक बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था। हालांकि दूसरी पारी में पाकिस्तान में अच्छा प्रतिरोध दिखाया था और बाबर आजम ने 104 रनों की चर्चित पारी खेली थी। इस पारी के बाद आजम के कवर ड्राइव की विराट कोहली से बड़ी लोकप्रिय तुलना की गई थी। फिलहाल एडिलेड टेस्ट में भी पाकिस्तान को आजम से एक और बड़ी पारी की दरकार है।
पिंक बॉल से शाहीन अफरीदी नहीं कर पा रहे फील्डिंग, ऑस्ट्रेलिया को मिलते रहे फ्री के रन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
