Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच रंगाना हेरथ कोविड पॉजिटिव निकले, कई खिलाड़ी थे निकट संपर्क में

नई दिल्लीः बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम 1 जनवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेने वाले हैं। इसके लिए बांग्लादेशी टीम न्यूजीलैंड भी पहुंच गई है लेकिन उनके लिए चीजें सही नहीं जा पा रही हैं। इससे पहले शाकिब अल हसन ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था और अब बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच रंगाना हेरथ कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस केस के बाद बांग्लादेश टीम के 9 सदस्यों का क्वारेंटाइन पीरियड और ज्यादा बढ़ा दिया गया है इनमें खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टॉफ भी शामिल है। बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन अकरम खान ने इस बात की पुष्टि की है।

अकरम खान ने बुधवार को क्रिकबज के हवाले से कहा, "हेराथ कोरोना पॉजिटिव है और जब तक वह क्लियर नहीं हो जाते, तब तक वह क्वारंटाइन में रहेंगे। हेराथ के साथ हमारी टीम के कुछ सदस्य निकट संपर्क में थे। उन्हें क्वारेंटाइन करने के लिए कहा गया।

"टीम के अन्य सदस्यों को आज से अभ्यास करने के लिए पहले ही हरी झंडी दे दी है, हालांकि वे बारिश के कारण ऐसा नहीं कर सके। बाकियों को उनकी क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद कोरोना नेगेटिव रिजल्ट मिलने के बाद अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल किया जाएगा।"

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ने कुल 15 टेस्ट मैचों में भाग लिया है, और टाइगर्स को अभी तक कीवी के खिलाफ सफलता नहीं मिली है। आगामी सीरीज में दोनों टीमें पहला टेस्ट बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेलेंगी। दूसरा टेस्ट नौ जनवरी से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा।

बांग्लादेश 22 और 23 दिसंबर को दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगा। 28 दिसंबर से 29 दिसंबर तक वे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलेंगे।

शाकिब अल हसन के अलावा मेहमान टीम को तमीम इकबाल की भी कमी खलेगी, जो अंगूठे की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 18:05 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+