मीरपुर। बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में टॉस जीतने के बाद बल्ल्बेजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने धुंआधार शुरुआत की है। बांग्लादेश के लिए ओपनिंग करने उतरे तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए सिर्फ 6 ओवर में बांग्लादेश को 66 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया है।
वहीं भारत की ओर से उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। मजह चार ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन खर्च कर दियाे वहीं उमेश यादव ने 3 ओवर में 28 रन लुटा दिये।
तमीम इकबाल 30 और सौम्य सरकार 33 रन के स्कोर पर क्रीज पर जमे हुए हैं ।