For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज कीवी गेंदबाज की कोचिंग में बांग्लादेश ने शुरू की भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सदस्य अगले महीने शुक्रवार को भारत के दौरे के लिए कमर कर चुके हैं। इसके लिए टीम ने एक प्रशिक्षण शिविर में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। खिलाड़ियों की यह ट्रेनिंग तब शुरू हुई है जब बेहतर वेतन और लाभ के लिए उन्होंने अपनी हड़ताल को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया। कप्तान शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बुधवार देर रात खिलाड़ियों ने अपनी हड़ताल बंद की थी क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया था।

खिलाड़ियों की प्रमुख मांगों में प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि, राष्ट्रीय वेतन अनुबंध का विस्तार और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के राजस्व में हिस्सेदारी शामिल है। बांग्लादेश की टीम को भारत के खिलाफ उसकी ही धरती पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेलने हैं।

हालांकि शाकिब को बीमारी के कारण शुरुआती प्रशिक्षण सत्र को छोड़ना पड़ा लेकिन अन्य खिलाड़ी सत्र में शामिल हुए, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी मुख्य कोच रसेल डोमिंगो भी शामिल थे।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर डैनियल विटोरी भी शुक्रवार को भारत के सुनील जोशी की जगह बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए।

2015 में संन्यास लेने वाले विटोरी अगले 100 दिनों तक टीम के साथ काम करेंगे और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम को प्रशिक्षित करेंगे।

नए स्पिन कोच के आगमन से अराफात सनी का काफी खुश हैं जिन्हे तीन साल बाद बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। सनी ने कहा, "एक बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में, मैंने हमेशा विटोरी की गेंदबाजी का अनुसरण किया। वह एक महान बाएं हाथ के स्पिनर हैं। वह अब मेरे कोच हैं। आज उनका पहला दिन है, इसलिए देखते हैं, हमारे पास अधिक अभ्यास सत्र आने वाले हैं।"

बता दें कि अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए 2016 के ICC वर्ल्ड टी 20 के दौरान निलंबित होने के बाद से सनी बांग्लादेश के लिए नहीं खेले। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका की अंतरंग तस्वीरें पोस्ट करने के बाद दो महीने जेल में भी बिताए।

सनी ने कहा, "वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे और उन्होंने आईपीएल में कोचिंग भी की। इसलिए अगर मैं उनके साथ बात करूं और कुछ सलाह लूं कि मैं कैसे सुधार कर सकता हूं, तो यह मेरे लिए बेहतर होगा।" बांग्लादेश टीम के 30 अक्टूबर को रवाना होने की उम्मीद है।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 7:29 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+