Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाकिब के बिना भारत के मुश्किल दौरे पर पहला मैच खेलने दिल्ली पहुंची बांग्लादेशी टीम

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ अपनी टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए बुधवार को दिल्ली में पहुंच गए हैं। इस मैच के साथ ही बांग्लादेश की टीम का भारत दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरे पर टीम को रविवार से भारत के खिलाफ तीन T20I सीरीज की शुरुआत करनी है। टी20 सीरीज के बाद दो टेस्ट मैच भी खेले जाने हैं। दिल्ली में दोनों देशों के बीच उद्घाटन टी20 सीरीज का उद्घाटन मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

शाकिब अल हसन पर दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद महमूदुल्लाह रियाद और मोमिनुल हक को क्रमश: बांग्लादेश के टी-20 और टेस्ट टीम की बागडोर सौंपी गई है। ऐसे में नए कप्तानों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं क्योंकि मेहमानों ने अभी तक शाकिब के बिना ऐसे मुश्किल दौरे पर खेलने की कल्पना नहीं की थी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी -20 कप्तान के रूप में महमूदुल्लाह को, जबकि मोमिनुल हक भारत के खिलाफ टेस्ट टीम का नेतृत्व करेंगे।

बाएं हाथ के स्पिनर तईजुल इस्लाम, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी -20 में पदार्पण किया था, उन्हें शाकिब की जगह टी 20 टीम में शामिल किया गया, जबकि मोहम्मद मिथुन और इमरुल कायेस को भी बांग्लादेश टीम में जगह दी गई, क्योंकि तमीम इकबाल और मोहम्मद सैफुद्दीन की अनुपस्थिति पहले से ही जारी है।

मिथुन ने तमीम की जगह ली है। तमीम ने अपने दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रहने का फैसला किया, जबकि सैफुद्दीन के स्थान पर अबू हेदर रोनी आए, जिन्हें बार-बार चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

बता दें कि शाकिब पर आईसीसी ने भ्रष्टाचार के इरादे से लिप्त बातचीत का हिस्सा बनने के चलते और उन बातचीत के बारे में आईसीसी को सूचित नहीं करने के चलते क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने शाकिब ने एक साल का पूर्ण बैन और एक साल का निलंबन लगाया है।

Story first published: Thursday, October 31, 2019, 9:05 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+