बांग्लादेश के खिलाफ कोहली देंगे 'विराट' कप्तानी का परिचय!
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच कल से टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। इस टेस्ट मैच की खास बात इस मैच के कप्तान विराट कोहली हैं, जो कि महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी टेस्ट मैच की अगुवाई करने जा रहे हैं। हालांकि आस्ट्रेलिया दौरे पर भी विराट कोहली ने कुछ टेस्ट मैचों की कप्तानी की थी लेकिन वो कप्तानी उन्हें स्टैंड बॉय मोड पर मिली थी।
इसलिए कप्तान कोहली की पूरी कोशिश होगी की वो अपने कप्तानी टेस्ट करियर की ओपनिंग जीत के साथ ही करें। अपने आक्रामक रवैये के लिए बदनाम कोहली से सबको उम्मीद है कि बांग्लादेश की धरती पर उनका एक गंभीर रूप देखने को मिलेगा जिसमें सिर्फ और सिर्फ जीतने की ललक होगी, इसलिए अब उन्हें तय करना होगा कि वो बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को भारत छह बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों और एक विशेषज्ञ विकेटकीपर के साथ मैदान में उतरेंगे या एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ बांग्ला शेरों का शिकार करना चाहेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश पहुंची, देखें Video
वैसे कागज पर तो भले ही भारत का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी हो लेकिन क्रिकेट के खेल में पूर्वानुमान काम नहीं आता है। क्योकि बांग्लादेश अपने देश में खेल रही है, ऐसे में उसकी प्रतिभा को कम आंकना विराट कोहली को भारी पड़ सकता है क्योंकि अभी हाल ही में इसी टीम ने पाकिस्तान को अपने घर में धूल चटाई है इसलिए कोहली की पूरी कोशिश होनी चाहिए कि वो एक रणनीति के तहत मैदान में उतरें और अपनी कप्तानी को विराट साबित करें।
बांग्लादेश जाने से पहले हरभजन सिंह ने किया भांगड़ा, विराट-धवन भी थिरके
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
