टी-20 में इस टीम ने ठोक दिए 314 रन, महज 10 रन पर ऑल आउट हुई दूसरी टीम
नई दिल्ली। क्रिकेट ऐसा खेल है जिसको सही तरीके से खेलने का तरीका अभी भी दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों को ही आता है। ये खेल अपने आप में एक 'क्लास' है जिसको खेलने के लिए और इसकी बारिकियों को समझने के लिए समय और धैर्य की जरूरत है। आईसीसी दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिकेट को मजबूत करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। खासकर अफ्रीका में क्रिकेट के विकास की काफी संभावनाएं हैं। यहां के कई देशों में पुरुष और महिला दोनों स्तरों पर क्रिकेट का विकास किया जा रहा है।

अफ्रीका में बना टी-20 क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड
इसी फेहरिस्त में पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा में महिला टी-20 टूर्नामेंट चल रहा है। इस टूर्नामेंट में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया है जो अभी तक पुरुष टी-20 मैचों के इतिहास में भी नहीं बन पाया है। यह मैच युगांडा और माली देश की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में टॉस जीतकर युगांडा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 314 रन बनाकर इतिहास रच दिया। युगांडा की टीम को प्रोस्कोकोविया अलाको और बेदाग नाकिसुइ ने बेहतरीन शुरुआत दी जिसकी बदौलत इस टीम ने शुरुआती 5.4 ओवरों में ही 82 रन ठोक दिए थे।
डेविड वार्नर ने तूफानी पारी से तोड़ दिया तेंदुलकर, कोहली का यह शानदार रिकॉर्ड

30 नो-बॉल और 28 वाइड
नाकिसुइ ने 18 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली और वे रन आउट हो गईं। लेकिन उसके बाद युगांडा टीम की कप्तान रीटा मुसामली ने अलाको के साथ मिलकर जबरदस्त बल्लेबाजी की। रीटा केवल 20 साल की खिलाड़ी हैं। इसी बीच माली की गेंदबाजों ने वाइड और नो-बॉल फेंकने की झड़ी लगा दी जिससे युगांडा का काम और भी आसान हो गया। अलाको ने इस मैच में 71 गेंदों पर 116 रन बनाए तो रीटा ने 61 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली। मजेदार बात यह है कि युगांडा की पारी में केवल एक ही छक्का लगा जबकि 61 रन वाइड, नो-बॉल आदि के थे। इसमें 30 नो-बॉल थी और 28 गेंद वाइड थीं।

10 रनों पर ढेर हुई माली की टीम
इस तरह से युगांडा ने 20 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए। इतना ही नहीं, इस मैच में माली की गेंदबाज ओउमू सो ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे खराब गेंदबाजी भी कर डाली। उन्होंने केवल 3 ओवरों में 82 रन दिए। इसके बाद माली की टीम बैटिंग करने आई तो केवल 10 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। माली ने 11.1 ओवर का सामना किया और उनकी 6 बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला। इसके साथ ही युगांडा की महिला के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़ी जीत दर्ज हो गई। उन्होंने माली को 304 रनों से धो डाला।
चोटिल धवन के टीम से बाहर होने पर सचिन तेंदुलकर ने किया इमोशनल ट्वीट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
