बांग्लादेश में होगा विश्वकप का उद्घाटन
नई दिल्ली, 18 फरवरी: बांग्लादेश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सुनकर खुशी की लहर दौड़ जाएगी कि 2011 में होने वाले विश्व कप का उद्घाटन समारोह उन्हीं के देश में होने वाला है।
यह निर्णय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में लिया गया। आईसीसी के चेयरमैन हारुन लोगार्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह तय हुआ है कि क्रिकेट विश्व कप का उद्घाटन समारोह बांग्लादेश में होगा। यही नहीं उद्घाटन मैच भी यहीं होगा।
इस बार विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका मिल कर कर रहे हैं। हारुन लोगार्ट ने कहा है कि इस बार टूर्नामेंट जितना छोटा हो सकेगा उतना छोटा रखा जाएगा, जैसा कि 2007 में वेस्ट इंडीज में हुआ था।
लोगार्ट ने विश्व कप को लेकर चल रही तैयारियों पर सहमति व्यक्त की। लोगार्ट ने कहा कि अभी भले ही हम समय से थोड़ा पीछे हैं, लेकिन पूरी उम्मीद है कि समय से सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी और दुनिया को हम एक भव्य उद्घाटन समारोह दिखा सकेंगे।
लोगार्ट के मुताबिक आईसीसी की बैठक में सुरक्षा को लेकर सवाल उठा था। इस पर लोगार्ट ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था आईसीसी की पहली प्राथमिकता होगी। आईसीसी जल्द ही एक अलग सुरक्षा समिति गठित करेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications