बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत पर ट्रोल हुए क्रिकेट के भगवान सचिन
नई दिल्ली। बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया हराकर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश की इस जीत पर दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी उसे बधाई दे रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी बांग्लादेश को उसकी इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी लेकिन कुछ बांग्लादेशी फैंस को बुरा लग गया।
दरअसल सचिन ने लिखा- "दो दिन में दो उलटफेर। बांग्लादेश टीम के द्वारा प्रेरणादायी प्रदर्शन। टेस्ट क्रिकेट उन्नति कर रहा है।" आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज 1-1 से बराकर कर ली थी। कमजोर मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को उसी के घर में हराया। इसीलिए सचिन ने अपने ट्वीट में दो उलटफेर का जिक्र किया।
2 upsets in 2 days! Inspiring performance by @BCBtigers! Test cricket is thriving #BANvAUS
— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 30, 2017
|
यह उलटफेर नहीं है
सचिन तेंदुलकर की उलटफेर वाली बात बांग्लादेशी फैंस को पसंद नहीं आई। और उन्होंने सचिन को खूब खरी खोंटी सुना डाली। एक यूजर ने लिखा, "यह उलटफेर नहीं है। आपको क्यों उलटफेर लगता है? आपकी प्रतिक्रिया सुनकर अच्छा नहीं लगा।"
|
कैसे आपने इसे उलटफेर करार दे दिया?
एक दूसरे यूजर ने लिखा, "कैसे आपने इसे उलटफेर करार दे दिया? यह पांच दिनों का टेस्ट मैच है। खासतौर पर 15 सेशन खेलकर हमने उन्हें हारने पर मजबूर कर दिया।"
|
'मैं इसे उलटफेर नहीं कहूंगा'
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं इसे उलटफेर नहीं कहूंगा। यह टेस्ट क्रिकेट में नई पावर जुड़ी है।"
|
यह तोहफा नहीं है बल्कि यह कमाई गई जीत है
एक यूजर ने लिखा, "सचिन यह उलटफेर कैसे हुआ। यह तोहफा नहीं है बल्कि यह कमाई गई जीत है।"

ऐतिहासिक जीत के हारो शाकिब उल हसन रहे
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। अपने 17 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के हारो शाकिब उल हसन रहे। इस पूरे मैच में शाकिब का प्रदर्शन शानदार रहा। अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे शाकिब ने मैच में 10 विकेट लेने के अलावा 89 रन भी बनाए हैं। शाकिब को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
