For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: वापसी को बेताब टीम इंडिया, बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

कोलंबो। भारत और बांग्लादेश के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला गया जहां भारत को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बता दें कि श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित की जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और फिर टी20 सीरीज में जीत का परचम फहराने के बाद टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों को इस सीरीज के आराम दिया गया है। टीम विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के बिना श्रीलंका गई है। हालांकि पहले ही मैच में टीम को अनुभवी गेंदबाजों की कमी साफ खली।

ट्राई सीरीज में युवा चेहरों के साथ उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 175 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने कुसल परेरा के धमाकेदार अर्धशतक के कारण भारत को पांच विकेट से हरा दिया। कोई भी भारतीय गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। यहां तक कि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपने एक ओवर में 27 रन लुटा दिए। घरेलू टीम की इस हैरानी भरी जीत ने टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है। सीरीज की शुरुआत में भारत को फेवरेट माना जा रहा था लेकिन अब ये बदल गया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि कहा था कि युवा खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पांच विकेट की हार के बाद कहा कि "हमारे गेंदबाजों ने हर चीज आजमाने की कोशिश की, लेकिन कभी कभार यह ऐसा नहीं होता जैसा आप चाहते हो। मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजी लाइन अप काफी अनुभव प्राप्त है। हां, वे नए हैं लेकिन उन्होंने प्रदर्शन दिखाया है। मुझे मैच से पहले काफी भरोसा था।" हालांकि भारतीय टीम में बदलाव के कम ही चांस हैं। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है लेकिन जिस तरह से पहले मैच में बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया उससे टीम में बदलाव के चांस कम हैं।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश बिना नियमित कप्तान के श्रीलंका पहुंची है। शाकिब अल हसन चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह में महमदुल्लाह टीम को लीड कर रहे हैं। शाकिब की जगह पर लिट्टन दास को टीम में बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है। सीमित ओवरों में बांग्लादेश का सामना करना भारत के लिए हमेशा चुनौती भरा रहा है। श्रीलंका के हाथों अपने घर में टेस्ट, वनडे और टी 20 सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश वापसी करने के लिए बेताब होगी।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और रिषभ पंत (विकेटकीपर)।

बांग्लादेश : महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, तमीम इकबाल, सौम्य सरकार मुश्फिकर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, अबु जायेद, तास्किन अहमद, इमरूल कायेस, नुरूल हसन, मेहदी हसन, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, अबु हिदर रॉनी

Story first published: Wednesday, March 7, 2018, 16:09 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+