For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया

कोलंबो। भारत और बांग्लादेश के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का 5वां मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला गया जहां भारत को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया। लेकिन भारत से हारने के बाद बांग्लादेश ने श्रीलंका को ऐतिहासिक मात दी थी। श्रीलंका के 214 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया था। बता दें कि श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित की जा रही है।

टेबल में टॉप कर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया

टेबल में टॉप कर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया

सीरीज के ओपनिंग मैच में हार के बाद भारत ने कमाल की वापसी की है। बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ जीत भारत के लिए फाइनल का टिकट पक्का कर देगी। दो मैच जीतकर टीम इंडिया अभी टॉप पर है। भारत इसी सीरीज में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा चुका है। भारत के गेंदबाजों ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन करने के बाद शानदार वापसी की है। इसके अलावा सुरेश रैना भी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ रैना ने 15 गेंदों में 27 रन बनाकर विपक्षी टीम को बढ़त हासिल नहीं होने दी। इसके अलावा टीम में मनीष पांडे-दिनेश कार्तिक ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। सोमवार को श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की फिफ्टी के दम पर 152 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मनीष पांडे (31 गेंदों में 42*) और दिनेश कार्तिक (25 गेंदों में 39*) रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय

रोहित की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय

कार्यवाहक कप्तान रोहित की खराब फार्म दक्षिण अफ्रीका सीरीज के शुरू से चल रही है। वह आत्मविश्वास हासिल करने के लिये तेजी से रन जुटाना चाह रहे हैं लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हुए। रोहित सोमवार को भी फ्लॉप रहे और 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा टीम में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को मौका दिया जा रहा है। हालांकि इस सीरीज के अपने पहले मैच में राहुल दर्भाग्यशाली रहे और हिट विकेट का शिकार होकर पविलयन लौटना पड़ा।

भारतीय गेंदबाजी है फॉर्म में

भारतीय गेंदबाजी है फॉर्म में

अपने पहले मैच में एक ओवर में 27 रन लुटाने वाले शार्दुल ठाकुर को श्रीलंका के ही खिलाफ दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने चार ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लपके। वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने अपनी गति में अच्छा बदलाव किया है। और इसी तरह शार्दुल ठाकुर ने भी चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और विजय शंकर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि भारत के अच्छे बॉलिंग ऑप्शन में सिराज और अक्षर पटेल अभी बेंच पर हैं। ऐसे में भारत बांग्लादेश के खिलाफ बदलाव कर सकता है।

बाग्लादेश के हौसले हैं बुलंद

बाग्लादेश के हौसले हैं बुलंद

श्रीलंका के खिलाफ टी20 के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर चेस करने के बाद बांग्लादेश के हौसले काफी बुलंद होंगे। तमीम इकबाल औल लिट्टन दास किसी भी स्कोर को चेस करने में अच्छी शुरुआत देने की काबिलियत रखते हैं। इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम तूफानी फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ रहीम ने नाबाद 35 गेदों में 72 रनों की पारी खेली। जहां एक तरफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी कमाल की फॉर्म में है तो वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पेस जोड़ी में रुबेल हुसैन का भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा। और मुस्तफ़ीझुर रहमान ने अब तक चार विकेट लिए हैं, लेकिन ये दोनों रनों के मामले में खासे महंगे रहे। इसके अलावा तस्किन अहमद भी खासे महंगे साबित हो रहे हैं। बांग्लादेश के लिए ऑफ स्पिनर मेहदी हसन प्रभावशाली रहे हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), विजय शंकर, वाशिंगटन सुन्दर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट।

बांग्लादेश (संभावित प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, लिट्टन दास, मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह (कप्तान), सब्बीर रहमान / अरीफुल हक, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद / अबू जायद, रुबेल हुसैन, नजमुल इस्लाम।

Story first published: Tuesday, March 13, 2018, 15:58 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+