Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सकलेन मुश्ताक के बर्थडे पर सहवाग ने किया ऐसा ट्वीट, आप भी कहेंगे वाह

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग का अंदाज हमेशा खास होता है। चाहे क्रिकेट के मैदान पर उनके बल्लेबाजी का अंदाज रहा हो या फिर अब कमेंट्री का स्टाइल, हर जगह उनके फैंस उन्हें पसंद करते हैं। इस बीच सहवाग ट्विटर पर भी काफी सक्रिय हैं, चाहे किसी सेलिब्रिटी का बर्थडे हो या फिर किसी क्रिकेटर का, उनके ट्वीट्स वाकई कमाल के होते हैं। फैंस को उनके ट्वीट्स का इंतजार रहता ही है। ताजा मामला पाकिस्तानी क्रिकेटर सकलेन मुश्ताक से जुड़ा है। हुआ यूं कि सहवाग ने पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक को जन्मदिन की बधाई के लिए बेहद खास ट्वीट किया।


सकलेन मुश्ताक के बर्थडे पर सहवाग ने शेयर किया खास वीडियो

इस ट्वीट में वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई तो दी, साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में कुछ ऐसा था जिसे देखकर सकलेन मुश्ताक को सहवाग पर कहीं न कहीं गुस्सा तो जरूर आया होगा। वीरेंद्र सहवाग ने जो ट्वीट पूर्व पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक को उनके बर्थडे पर किया उसमें उन्होंने संदेश के साथ वीडियो भी शेयर किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि प्रिय आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप खुश रहें और इन खास यादों के लिए धन्यवाद। इस वीडियो को देखिए और इसका लुत्फ उठाइये।

दरअसल, सहवाग ने जो वीडियो शेयर किया वो 29 मार्च, 2009 का है। जिसमें पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक की सहवाग जमकर धुनाई करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पाकिस्तान में खेले गए उस टेस्ट मैच का है जिसमें सहवाग ने 309 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने सकलेन मुश्ताक की ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना तिहरा शतक पूरा किया। सहवाग ने इस वीडियो को सकलेन मुश्ताक के बर्थडे पर ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अब पाकिस्तानी क्रिकेटर के जन्मदिन पर सहवाग के ट्वीट का ये अंदाज वाकई बेहद खास रहा। जिसकी तारीफ फैंस दिल खोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सहवाग का ट्वीट चर्चा में जरूर आ गया है।
इसे भी पढ़ें:- अरे ये क्या! धोनी की जर्सी में पाकिस्तानी फैन

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+