BAN vs ZIM: 3 दिन भी नहीं टिक सका तमीम इकबाल का यह रिकॉर्ड, लिटन दास ने तोड़ा
नई दिल्ली। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खेला गया जिसे डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर बांग्लादेश की टीम ने 123 रनों से जीता और सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। सिलहट के मैदान पर खेले गये इस मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला जिसके बाद मैच को 43 ओवर्स का सीमित कर दिया गया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तमीम इकबाल और लिटन दास की बैटिंग के दम पर 322 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे बारिश आने के बाद संशोधित करके 342 कर दिया।
और पढ़ें: '13 तो ऑड नंबर होता है', रोहित शर्मा ने बताया मुंबई इंडियंस क्यों जीतेगी IPL 2020 का खिताब
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 37.3 ओवर्स ही खेल सकी और 218 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में जहां बांग्लादेश की टीम ने कई सारे रिकॉर्ड बनाये तो वहीं बांग्लादेश के लिये महज 3 दिन पहले तमीम इकबाल ने जो रिकॉर्ड बनाया था उसे उनके साथी खिलाड़ी लिटन दास ने तोड़ दिया।
और पढ़ें: Video: IPL 2020 के लिये धोनी का दमदार आगाज, मैदान पर उतरते ही लगाये 5 लगातार छक्के

3 दिन में लिटन दास ने तोड़ा तमीम इकबाल का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के लिये तमीम इकबाल ने दूसरे वनडे मैच में 136 गेंद में 158 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में अपने देश के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसे अगले ही मैच में लिटन दास ने तोड़ दिया और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लिटन दास ने शुक्रवार को खेले गये आखिरी वनडे मैच में 143 गेंदों पर 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 176 रनों की पारी खेली।
इसी के साथ लिटन वनडे में बांग्लादेश के लिए 150 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

लिटन-तमीम के नाम हुआ खास रिकॉर्ड
बांग्लादेश के लिये खेलते हुए तमीम इकबाल और लिटन दास ने खेलते हुए पहले विकेट के लिये 292 रनों की विशाल साझेदारी की और यह बांग्लादेश के लिए किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस दौरान जहां तमीम इकबाल ने नाबाद 128 रन बनाकर लगातार दूसरा शतक ठोंका वहीं लिटन दास ने 143 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही यह सलामी जोड़ी बांग्लादेश की पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी बन गई है जिसके दोनों बल्लेबाजों ने पहली पारी में शतक लगाया।

जिम्बाब्वे को 123 रनों से हरा किया सूपड़ा साफ
बारिश से बाधित इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सीन विलियम्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 342 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। 43 ओवर के इस मैच में तमीम ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जमाए जबकि लिटन ने 16 चौके और आठ छक्के से 176 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए कार्ल मुम्बा ने 69 रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 37.3 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफुद्दीन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 6.3 ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं ताइजुल इस्लाम ने दो विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
