Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: डेब्यू में 6 विकेट लेने वाले जोसेफ की बटलर ने की धुनाई, एक ओवर में जड़ दिए 28 रन

नई दिल्ली। आखिरकार राजस्थान की टीम को आईपीएल में एक और अदद जीत हासिल हो गई। 13 अप्रैल को मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके ही घर में राजस्थान ने 4 विकेट से यह मुकाबला जीता। इससे पहले राजस्थान केवल आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज कर पाई थी।

इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए डि कॉक के धुआंधार अर्धशतक (81) और रोहित शर्मा (47) की पारियों की बदौलत 187 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज और दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाजों में शामिल जॉस बटलर ने मुंबई की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए राजस्थान को यह मैच जिता दिया।

खास बात यह रही कि बटलर ने 43 गेंदों पर अपनी 89 रनों की पारी के दौरान उस गेंदबाज की निर्मम पिटाई की जिसने अपने पहले आईपीएल मैच में ही इतिहास रच दिया है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं हाल ही में आईपीएल डेब्यू करने वाले अल्जारी जोसेफ की। जोसेफ ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

जोसेफ ने इस मैच में तीन ओवर में 53 रन दिए। जबकि उनके एक ही ओवर में बटलर ने 28 रन ठोक दिए। इस निर्मम मार का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। यह मैच का तीसरा ही ओवर था जिसमें बटलर ने पहली गेंद को छक्के और बाकी चार गेंदों को चौके, फिर अंतिम गेंद को दोबारा छक्के की ओर भेजकर इस ओवर में 28 रन पूरे किए। आपको बता दें राजस्थान यह मैच 4 विकेट से जीत गया।

Story first published: Saturday, April 13, 2019, 20:12 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+