Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बुमराह की चोट पर अमूल ने शेयर किया डूडल, लिखी दिल छूने वाली बात

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह की हालिया चोट ने उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया है। इस चोट के चलते बुमराह के कई फैंस निराश हैं। लंबे ओवरसीज सीजन के बाद हर कोई बुमराह को अपनी जमीन पर टेस्ट गेंदबाजी करते हुए देखना चाहता था जो अभी नहीं हो पाएगा। इसी बीच फैंस की चिंताओं को साझा करते हुए अमूल इंडिया ने बुमराह की अनलकी कंडिशन पर एक डूडल समर्पित किया है।

अपने शानदार रचनात्मक कार्टून पोस्टर के लिए चर्चित अमूल ने इस पोस्टर पर लिखा है- 'जस बेड लक'। डूडल ने अमूल ने भारतीय गेंदबाज की पीठ की चोट के प्रति सहानुभूति जताई है। अमूल के इस कार्टून पोस्टर में ऑइकॉनिक अमूल गर्ल को डॉक्टर की भूमिका में दिखाया है जो अस्पताल में बुमराह की पीठा का इलाज कर रही है।

अमूल ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस कार्टून को शेयर करते हुए लिखा है, '#Amul Topical: बुमराह की पीठ की समस्या...'

बुमराह पीठ में स्ट्रैस फैक्टर के चलते 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब उमेश यादव लेंगे। और अब ऐसा लग रहा है कि घरेलू जमीन पर बुमराह को फिर से गेंदबाजी करते हुए देखने में हमको कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है। बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक बुमराह की पीठ पर हल्का स्ट्रेस फ्रेक्चर है, जिस वजह से उन्हें घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। रूटीन रेडियोलॉडिकल जांच के दौरान इस चोट का पता चला।

इसी बीच बुमराह ने चोट के बाद टेस्ट मैचों से बाहर होने के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। बुमराह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि चोटें खेल का ही एक हिस्सा होती हैं। इसके बाद बुमराह अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखते हैं- 'आप सभी की तेज रिकवरी की दुआओं के लिए धन्यवाद। मेरा सिर ऊंचा हैं और मैं ज्यादा मजबूती से वापसी करने को अपना मकसद बना रहा हूं।'

Story first published: Friday, September 27, 2019, 17:44 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+