अमेरिका की सेरेना विलियम्स पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी पहले स्थान पर कायम हैं लेकिन सफीना को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। इसका कारण यह है कि इंडियन वेल्स ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली वोजनियास्की को दो स्थान का फायदा हुआ है।
सोमवार को जारी ताजातरीन रैंकिंग में सफीना तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं जबकि सफीना के लिए जगह बनाने के लिए रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को चौथे स्थान पर जाना पड़ा है। पिछले हफ्ते कुज्नेत्सोवा तीसरे स्थान पर थीं।
अमेरिकी खिलाड़ी वीनस विलियम्स पांचवें स्थान पर कायम हैं लेकिन रूस की एलिना दिमेंतिएवा एक स्थान के फायदे के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई हैं। वह पिछले हफ्ते सातवें क्रम पर थीं। इसके उलट पिछले हफ्ते छठे क्रम पर विराजमान बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंको को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह सातवें क्रम पर पहुंच गई हैं।
वोजनियास्की को हराकर खिताब जीतने वाली जानकोविक को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह नौवें से आठवें क्रम पर जा पहुंची हैं। जानकोविक ने पोलैंड की एगनिस्का रेडवांस्का को बेदखल किया है। रेडवांस्का अब नौवें स्थान पर हैं। समांथा स्टोसुर भी एक स्थान के फायदे के साथ दसवें क्रम पर पहुंच चुकी हैं। वह पिछले हफ्ते 11वें स्थान पर थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।