वर्ल्ड कप के बाद यहां छुट्टियां मना रहे हैं शाकिब, पत्नी संग शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2019 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। टीम भले ही 9 मैचों में 7 अंकों के साथ आठवें पायदान पर रही लेकिन शाकिब अल हसन ने इस दाैरान बता दिया कि आखिर क्यों वो दुनिया के महान आलराउंडरों में से एक हैं। शाकिब ने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। विश्व कप की समाप्ति के बाद खिलाड़ी आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में शाकिब भी पेरिस में परिवार संग छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार के दिन शेयर की।

एफिल टाॅवर से शेयर की तस्वीर
शाकिब ने अपनी पत्नी उम्मीद अहमद शिशिर और बेटी के साथ तस्वीर सांझा की। इस तस्वीर को 1 लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। वो पेरिस के एफिल टाॅवर के नजदीक किसी हाॅटल में ठहरकर परिवार संग मस्ती कर छुट्टियां काट रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश टीम इसी महीने 3 वनडे खेलने के लिए श्रीलंका दाैरे पर जाएगी। पहला मैच 26 को जबकि दूसरा 28 और आखिरी मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा।
संजय मांजरेकर फिर आए फैंस के निशाने पर, नंबर 4 और 5 को लेकर बोले थे कुछ ऐसा
| |
होटल में हुई थी शाकिब की शिशर से मुलाकात
साल 2010 में शाकिब अल हसन काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने। उन्हें वार्सेस्टरशायर ने अपनी टीम से जोड़ा। इसी दौरान अपनी पढ़ाई के सिलसिले में शिशिर इंग्लैंड में ही थीं। यहां दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई और फिर दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई।

2012 में बंधी शादी की डोर
इसके बाद शाकिब और शिशिर ने यहां एक-दूसरे से मिलना शुरू किया। समय बीतने के साथ प्यार का धागा इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने 12 दिसंबर 2012 को एक होने का फैसला कर लिया. 8 नवंबर 2015 को उनके घर बिटिया का जन्म हुआ, जिसका नाम दोनों ने अलायना हसन ऑबरे रखा। बता दें कि शाकिब इस इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होने 8 मैचों में 606 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
