For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN 1st Test : बांग्लादेश के कप्तान ने कहा- हम बेहतर खेल दिखाने का प्रयास करेंगे

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत के हाथों 3 टी20 मैचों की सीरीज हार चुकी है। हालांकि बांग्लादेश ने पहले टी20 मैच में भारत को हराकर जरूर सबको चेताया था। अब वीरवार से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम जीत हासिल करने की चाह को एक तरफ रखते हुए सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेगी।

इंदौर टेस्ट से पहले मोमिनुल ने कहा कि उनकी टीम भारतीय तेज और स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंनें कहा, ''जब आप विश्व की नंबर एक टीम के खिलाफ खेलते हो जिसके तीनों विभाग मजबूत हों, यह आपके लिए एक अवसर होता है। हमारे ऊपर मैच जीतने का दबाव या उम्मीद जैसी कोई बात नहीं है, हम इस टेस्ट मैच में श्रेष्ठ क्रिकेट खेलने का प्रयास करेंगे।''

मोमिनुल को 2 साल का बैन झेल रहे शाकिब अल हसन की जगह टीम का कप्तान चुना गया है, लेकिन मोमिनुल ने कप्तानी संभालने पर कहा कि वो दवाब में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''मैं सिर्फ कप्तान नियुक्त किये जाने से दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं। कप्तानी से पहले मैं जिस तरह बल्लेबाजी करता था, उसी तरह से अब भी बल्लेबाजी करता रहूंगा।'' मोमिनुल ने आगे कहा कि मैं हमेशा आज की सोचता हूं, कल और आने वाले कल के बारे में मैं नहीं सोचता। भारतीय टीम ऐसी है, जो आपको अलग-अलग तरीके से चुनौती दे सकती है। आप नहीं कह सकते कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ स्पिन गेंदबाजी से चुनौती दी, वे हमारे साथ भी ऐसा कर सकते हैं लेकिन हम उनके स्पिन और तेज गेंदबाजी, दोनों आक्रमणों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारे लिए यह काफी मुश्किल होगा लेकिन इसकी तैयारी कर रहे हैं।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 19:54 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+