नई दिल्ली। वैसे तोप्री-वेडिंग शूट में कपल फोटो खिंचवाता है या फिर किसी गाने को चुनकर वीडियो शूट करते हैं। लेकिन एक बांग्लादेशी महिला क्रिकेटर ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए अजब फोटोशूट करवाया। जी हां, 24 साल की संजीदा के प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्होंने हाथ में बल्ला थामते हुए फोटोशूट करवाया।
संजीदा फोटो खिंचवाने के लिए बैट थामे हुए नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। संजीदा बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में बैटर के तौर पर खेलती हैं। 2012 में उन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने रंगपुर के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर मिम मोसादेक से शादी की। मिम अभी तक कुल तीन फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, मिम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sanjida Islam (@mistycricketer_10) on
वहीं संजीदा की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश की ओर से अभी तक 16 अंतरराष्ट्रीय वनडे और 54 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। नवंबर 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। जून 2018 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया था, यह पहला मौका था, जब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप पर कब्जा जमाया था। संजीदा ने 174 रन वनडे क्रिकेट और 520 रन टी20 में दर्ज किए हैं। टी-20 में नॉटआउट 71 उनका बेस्ट स्कोर है, जबकि वनडे इंटरनैशनल में उनका बेस्ट स्कोर महज 35 का है। इस साल फरवरी-मार्च में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी संजीदा बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं।
View this post on InstagramA post shared by Sanjida Islam (@mistycricketer_10) on