IPL 2018: सनराइजर्स हैदराबाद के इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने रचा नया कीर्तिमान
नई दिल्ली। इन दिनों चारों ओर आईपीएल की धूम मची है। आईपीएल के इस सीजन में रोज नए रिकॉर्ड बन बिगड़ रहे हैं। देश के खिलाड़ी हों या मेहमान खिलाड़ी सभी का जादू दर्शकों के सर चढ़ के बोल रहा है। मुंबई के वानखेड़े में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही एक रिकॉर्ड देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसले करने वाली मुंबई की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम को 118 रन पर ही ढ़ेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 87 रन पर ही ढ़ेर हो गई और यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया। मुंबई अपनी लगातार हो रही हार के सिलसिले को तोड़ने में एक बार फिर नाकाम रही। इस मैच में सनराइजर्स के गेंदबाज शाकिब ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया।
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इन दिनों चल रहे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के साथ हुए इस रोमांचक मुकाबले में शाकिब ने वैसे तो केवल एक ही विकेट मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का लिया लेकिन इस विकेट को लेने के बाद शाकिब टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले एकमात्र बांए हाथ के गेंदबाज हैं। वहीं अगर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम है जिन्होंने 417 विकेट लिए हैं। लेकिन लेफ्ट आर्म के 300 विकेट लेने वाले शाकिब पहले बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
