For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट की चपेट में आईं बांग्लादेश की दो महिला क्रिकेटर

नई दिल्लीः एक तरफ दुनिया में कोरोना की वैक्सीन इस वायरस से बचाव के लिए अच्छा उपाय साबित हुई है तो वहीं कोविड 19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट ने नई चिंताओं को बढ़ावा दिया है। अब बांग्लादेश की दो महिला क्रिकेटर कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से पॉजीटिव पाईं गईं हैं। बांग्लादेश की टीम 2022 के महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भाग लेने के लिए जिम्बॉब्वे गई थी और यह पिछली हफ्ते ही लौटी है। टीम का यह दौरा भी बीच में ही अधूरा रह गया क्योंकि दक्षिणी अफ्रीका में वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।

बांग्लादेश की टीम के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मंत्री जाहिद मालेख ने इस बात की पुष्टि कर दी है और बताया है कि 11 दिसंबर को दोनों खिलाड़ियों को तुरंत ही आइसोलेट कर दिया गया है और वे मेडिकल निगरानी में रखे जाएंगे और यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि इन दोनों के संपर्क में कौन-कौन आया।

क्रिकबज के मुताबिक जाहिद ने कहा कि, खिलाड़ियों की रिकवरी में समय लगेगा और प्रोटोकॉल के मुताबिक उनको दो हफ्तों की निगरानी में रखा जाएगा जहां पर वे पूरी तरह से रिकवर होने के बाद ही रिलीज किए जाएंगे। हम उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने का काम कर रहे हैं।

इससे पहले बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की थी कि नेशनल टीम का क्वारंटाइन समय दो पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद बढ़ा दिया गया है। इससे पहले आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों के कैंसिल करने की घोषणा की थी।

बोर्ड के बयान में आगे बताया गया है कि, दो खिलाड़ियों ने आपस में कमरा शेयर किया था और लौटते वक्त भी इनका टेस्ट नेगेटिव था लेकिन 6 दिसंबर को एक और तीसरा टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव निकला। फिर आइसोलेशन समय भी बढ़ा दिया गया है। टीम के सदस्य आगे और टेस्टों के लिए तैयार रहेंगे। अब खिलाड़ियों को 14 दिन के क्वारंटाइन समय के लिए तैयार रहना होगा।

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 19:14 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+