Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले ही मैच से IPL में इतिहास बनाने अल्जारी जोसेफ के नाम हुए अब शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां कोई खिलाड़ी रातों-रात चमकता सितारा बन जाता है तो अगले ही पल दिन की तेज रोशनी में ढक जाता है। ये बात वेस्टइंडीज के जोशीले गेंदबाज अल्जारी जोसेफे के लिए सटीक बैठती है। उन्होंने जिस तरह से अपने पहले ही आईपीएल मैच में हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट लेकर इतिहास रचा था, उसका खुमार अगले ही मैचों में उतरता नजर आ रहा है।

हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि यह गेंदबाज बेहद प्रतिभाशाली और वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य है लेकिन आईपीएल ने जोसेफ को कठिन अनुभवों से दो-चार करा दिया है कि क्रिकेट में बादशाहत कायम रखना सबसे मुश्किल और महानता भरा काम है।

13 अप्रैल को हुए राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में जॉस बटलर ने उनके एक ही ओवर में 28 रन ठोककर धमाका मचा दिया।इस धमाल का नतीजा राजस्थान की 4 विकेट से जीत के रूप में निकला। खास बात ये है पहले ही मैच में 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने उसके बाद से अब तक 5 ओवर फेंके हैं और 15 के इकॉनोमी रेट से 75 रन दिए हैं। यहीं नहीं, उनको एक भी विकेट नहीं मिला है।

जोसेफ के कोढ़ में खाज वाली बात यह है कि वे एक तरफ इतिहास रचने के बाद आईपीएल के इस सीजन में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खाने वाले गेंदबाजों में शुमार हो गए। उनसे ज्यादा रन केवल ड्वेन ब्रावो और टिम साउदी ने दिए हैं (दोनों ने 29-29 रन)। जबकि जयदेव उनादकट भी जोसेफ से पहले 28 रन दें चुके हैं।

Story first published: Saturday, April 13, 2019, 22:38 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+