टीम इंडिया को मिला दमदार प्रदर्शन का तोहफा, अब विदेशी दौरों पर मिलेगा इतना भत्ता
नई दिल्ली: विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन विदेशों में भी उतना ही अच्छा रहने लगा है जितना की अपनी जमीन पर होता है और प्रशासकों की समिति ने ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इसके लिए दैनिक भत्ता बढ़ाने का तोहफा दिया है।
अब खिलाड़ियों के लिए टूर पर जाने के दौरान दैनिक भत्ता पहले की तुलना में दोगुना होगा। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी और कोचिंग स्टॉफ को अब दैनिक भत्ता 250 डॉलर (17,799.30 रुपए) मिला करेगा। जबकि पहले यह 125 डॉलर था, यानी की इसमें पूरा दोगुना इजाफा किया गया है। यह खर्चा बिजनस क्लास की यात्रा, रहने और लॉन्ड्री पर होने वाले खर्च से अलग है। इन सबका ध्यान बीसीसीआई रखता है।
जानकारी के लिए बता दें कि दैनिक भत्ते बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस से अतिरिक्त होते है। मैच फीस की बात करें तो एक टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी20 इंटरनैशनल मैच के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही बीसीसीआई का खिलाड़ियों के साथ सालाना करार भी होता है जिसमें खिलाड़ियों को उनके ग्रेड के अनुसार राशि दी जाती है। A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ वार्षिक, A ग्रेड के खिलाड़ियों को पांच करोड़, B ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 3 करोड़, C ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सालाना अनुबंध राशि दी जाती है।
बता दें कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारत कैरेबियाई धरती पर पहली बार कोई भी मैच नहीं हारा और उसने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मेजबानों को धूल चटाई। इतना ही नहीं भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज का टेस्ट मैचों में सूपड़ा साफ किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
