8 साल बाद कांबली की जिंदगी में सचिन की वापसी, भावुक हो कर बोला-मास्टर ब्लास्टर, I Love You
मुंबई। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने एक साथ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था, दोनों एक साथ एक ही कॉलेज में थे और दोनों ने टीम इंडिया में आते ही कामयाबी की नई मिसालें लिखी थीं लेकिन दोनों की सीरत काफी अलग थी, दोनों में क्रिकेट की भूख तो थी लेकिन दोनों का नजरिया जीवन के प्रति काफी अलग था क्योंकि दोनों की सोच में काफी अंतर था, जिसकी वजह से कांबली स्टारडम को पचा नहीं पाए और क्रिकेट और सचिन दोनों की जिंदगी से आउट हो गए। हालांकि टीवी चैनलों पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में वो दिखाई जरूर दिए, जहां उन्होंने सचिन को अपना बेवफा दोस्त कहकर एक बार नहीं बल्कि कई बार कोसा, जिसके बाद सचिन औऱ कांबली की दोस्ती खत्म ही हो गई थी, ऐसा उनके करीबी बताते हैं। कांबली ने टीवी चैनलों पर खुलकर कहा कि सचिन ने उनके खराब दौर में उनका साथ कभी नहीं दिया तो वहीं दूसरी ओर सचिन ने अपनी बुक लॉचिंग और विदाई स्पीच में भी कांबली का जिक्र नहीं किया था।

कांबली की लाइफ में सचिन की वापसी
लेकिन एक बार फिर से कांबली की लाइफ में सचिन की वापसी हुई है और ऐसा हम नहीं वो कह रहे हैं। दरअसल सचिन और कांबली के बीच की ये दूरी हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई की बुक लॉन्च इवेंट में जाकर खत्म हुई। इस कार्यक्रम में कांबली ने सचिन से मुलाकात की और फिर कहा कि उनके और सचिन के बीच अब दूरियां मिट गई हैं और वे दोनों अब पहले जैसे ही दोस्त हैं। अपने दोस्त की वापसी पर कांबली इतने खुश थे कि उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर डाले ।
|
सलामत रहे दोस्ताना हमारा।
अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'वो ख्वाबों के दिन, वो किताबों के दिन। सवालों की रातें, वो जवाबों के दिन। यहीं साथ खेले हुए हम जवां हुए। बने चाहे दुश्मन जमाना, सलामत रहे दोस्ताना हमारा।' बुक लॉन्च इवेंट के दौरान कांबली ने सचिन के साथ सेल्फी भी ली।
|
सचिन और कांबली एक साथ पढ़े
आपको बता दें कि सचिन और कांबली एक साथ पढ़े थे। दोनों के कोच भी एक ही थे- रमाकांत आचरेकर। ये दोनों मुंबई और टीम इंडिया के लिए साथ खेले भी। स्कूल क्रिकेट के दौरान इन्होंने नॉट आउट 664 रन की पार्टनरशिप का रेकॉर्ड भी बनाया था, जो कई सालों बाद टूटा।साल 2011 में विनोद कांबली ने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

अपना दोस्त कहकर पुकारते थे
हालांकि वो काफी लंबे समय से क्रिकेट की मुख्य धारा से अलग थे। फिल्मों, एलबम, एड करने के बाद विनोद कांबली एबीपी चैनल पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आए और ऐसा कई बार लोगों ने देखा भी है कि जब सचिन मैदान में रनों की बौछार कर रहे होते थे तो विनोद जोर-जोर से उन्हें अपना दोस्त कहकर पुकारते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications