IPL 2020 के लिए विंडीज के इन 3 क्रिकेटरों की लग सकती है बड़ी बोली
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को पहली बार कोलकाता में होगी। इस बार भी अन्य सीजन की तर विंडीज खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी कि काैन सा सितारा बड़ी रकम हासिल करने में कामयाब होता है। विंडीज से कई ऐसे धुरंधर हैं जो टी20 क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। कई खिलाड़ी अपने दम पर मैच का पासा बदलने का दम रखते हैं। जब आईपीएल 2020 के लिए बोली लगेगी तो विंडीज के ही 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो मोटी रकम हासिल कर सुर्खियां बटाैर सकते हैं। काैन हैं वो 3 क्रिकेटर आईए जानें-

1. निकोलस पूरन
बाएं हाथ के कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने हाल ही में संपन्न कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए दो अर्धशतक लगाए थे। पूरन एक बेहद अनुभवी टी -20 क्रिकेटर हैं और जो दुनिया भर की T20 लीग में कुल 120 मैच खेल चुके हैं, जिसमें वह 12 अर्धशतक के साथ 161 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने विंडीज के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में पिछले सीजन पंजाब के लिए खेलने वाले निकोलस पूरन पर कई टीमें निगाह जमाए होंगी। हालांकि पंजाब के लिए खेलते हुए वो 7 मैचों में सिर्फ 48 रन ही बना सके थे।

2. रोवमन पॉवेल
दाएँ हाथ के बल्लेबाज रोवमन पॉवेल पिछले कुछ समय से विंडीज के लिए निरतंर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच टी-20 मैचों में दो अर्द्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में उन्होंने दो शानदार पारियां खेली थी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2017 में 30 लाख रूपये में खरीदा था, जबकि वह 2018 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। पॉवेल के पास लम्बे छक्के मारने की क्षमता है और वह अच्छी फॉर्म में हैं, ऐसे में उनको अच्छी बोली मिल सकती है।

3. शिमरोन हेटमायर
पिछले साल हेटमायर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2019 में 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वह अपनी कीमत सही साबित नहीं कर सके। जिसको देखते हुए आरसीबी उन्हें रिलीज कर सकती है। हालांकि, हेटमायर का T20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। दुनिया भर की लीगों को मिलाकर, 44 टी-20 मैचों में शिमरोन हेटमायर ने एक शतक, चार अर्द्धशतक और 43 छक्कों की मदद से 133.02 की स्ट्राइक रेट से 870 रन बनाए हैं। ऐसे में कई टीमें उनको खरीदने को तैयार बैठी होंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
