Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PAK vs NZ: ट्रेंट बोल्ट ने मारी हैट-ट्रिक, पहले वनडे में पाकिस्तान हुआ चारों खाने चित

नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 47 रन से हरा दिया है। इसी के साथ मेहमान टीम ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले की खास बात न्यूजीलैंड के शानदार पेसर ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी रही, जिन्होंने हैट-ट्रिक मारी।

हैट-ट्रिक लेने वाले न्यूजीलैंड की तीसरे गेंदबाज

बुधवार को अबुधाबी में खेले गए इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने पाकिस्तान की टीम को तीसरे ही ओवर में एक के बाद एक तीन झटके देकर हैट-पूरी की। इसी के साथ बोल्ट न्यूजीलैंड की तीसरे गेंदबाज (डैनी मोरिसन, भारत के खिलाफ साल 199 में औप शेन बॉन्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में) बन गए जिन्होंने वनडे क्रिकेट में हैट-ट्रिक हासिल की हो। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए।

अफरीदी और शादाब की शानदार गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से रोस टेलर ने 80 और टॉम लाथम ने 68 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। वहीं, पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने 4-4 विकेट झटके। इस तरह पाकिस्तान को 267 रन का लक्ष्य मिला लेकिन पाक टीम इसको हासिल नहीं कर पाई और 219 रन पर ऑलआउट हो गई।

इन तीन बल्लेबाजों को बोल्ट ने भेजा पवेलियन

पाकिस्तान टीम के लिए कप्तान सरफराज अहमद और इमाद वसीम लड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने 64 और इमाद वसीम ने 50 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और लोकी फरगसन ने तीन-तीन विकेट झटके। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने फखर जमां, बाबर आजम और मोहम्मद को आउट कर हैट-ट्रिक ली और मैन ऑफ द मैच का खिताब पाया।

Story first published: Thursday, November 8, 2018, 9:44 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+