Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया लोकेश राहुल नहीं यह थे मैच के असली हीरो, जमकर की तारीफ

नई दिल्ली। 2020 में अपने पहले विदेशी दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम के लिये अभी तक का सफर काफी शानदार बीत रहा है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत हासिल कर ली है और सीरीज जीतने की ओर बढ़ रही है। एक शानदार अजेय घरेलू सत्र के बाद भारत के लिये न्यूजीलैंड का यह दौरा काफी चुनौती भरा माना जा रहा था लेकिन पहले 2 मैच में भारतीय टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसे देखकर कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आये।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में लोकेश राहुल ने क्यों बदला बल्लेबाजी का अंदाज, मैच के बाद किया खुलासा

ऑकलैंड के ही ईडन पार्क में खेले गये दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी के दम पर मैच जीता लेकिन मैच के बाद कप्तान विराट कोहली तो किसी और के मुरीद दिखे और जीत का श्रेय उनके सिर पर बांधा।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में इन 5 खिलाड़ियों के दम पर फहरा तिरंगा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

विराट कोहली ने टीम के गेंदबाजों के सिर पर बांधा जीत का सेहरा

विराट कोहली ने टीम के गेंदबाजों के सिर पर बांधा जीत का सेहरा

कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल करने का श्रेय भारतीय गेंदबाजों को दिया और मैच के बाद जमकर तारीफ भी की।

कोहली ने मैच के बाद कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया और मैच पर पूरा वक्त कंट्रोल बनाए रखा। मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत अच्छे तरीके से लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। हमने विकेट के एक ही ओर गेंदबाजी और यह एक टीम के रूप में बहुत अच्छी बात रही।'

कोहली ने बताया टीम ने क्यों की धीमी शुरुआत

कोहली ने बताया टीम ने क्यों की धीमी शुरुआत

भारतीय कप्तान विराट कोहली को आज टॉस में हार का सामना करना पड़ा हालांकि फैसला वही हुआ जो वह चाहते थे। भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता मिला जिसे उसने स्वीकार किया और मेजबान टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर महज 132 रन के स्कोर पर समेट दिया।

भारतीय टीम ने इस टारगेट को 15 गेंद रहते पहले हासिल कर लिया लेकिन पिछले मैच के मुकाबले आज उसने धीमी शुरुआत की। मैच के बाद विराट कोहली ने बताया कि आखिर क्यों उनकी टीम ने धीमी शुरुआत की।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया जा सकता था। यह स्कोर कम रहा और उनकी टीम ने कम लक्ष्य के कारण ही मैच में धीमी शुरुआत की।'

गेंदबाजों ने दिखाया दम, इसलिये जीत हासिल करने में हुए कामयाब

गेंदबाजों ने दिखाया दम, इसलिये जीत हासिल करने में हुए कामयाब

रोहित शर्मा और कोहली को जल्दी आउट कर कीवी टीम ने मैच पर शुरुआत में पकड़ बना ली थी। लेकिन लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

कोहली ने कहा, 'हमने मैदान के कोणों को, पिच को और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की सोच को बेहतर ढंग से समझा। हमें कुछ बदलाव करने पड़े और मुझे लगता है कि रवींद्र जडेजा शानदार रहे और चहल ने भी किफायती गेंदबाजी की। बुमराह शानदार रहे। हमने अच्छी फील्डिंग कर गेंदबाजों का साथ दिया। गेंद विकेट पर रुक कर आ रही थी।'

Story first published: Monday, January 27, 2020, 11:58 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+