काैन है गरीबी से निकला प्रियम गर्ग, जो मामा के सहयोग से बना अंडर-19 विश्व कप में भारत का कप्तान
नई दिल्ली। क्रिकेट के प्रति देशभर में युवाओं में क्रेज देखने को मिलता है। शहरों से लेकर किसी छोटी सी गली के घर का बच्चा भी क्रिकेट खेलने में रूचि रखता है। जब वो इसकी ओर रूख कर लेते हैं तो फिर उनका सपना बन जाता है देश के लिए कुछ कर गुजरने का। हालांकि कुछ युवाओं के लिए यह महज एक सपना बनकर रह जाता है। इसका कारण यही नहीं कि वो खेल नहीं सकता, बल्कि ये रहता है कि वो आगे बढ़ने के लिए खर्चा कैसे उठाएगा। कई बच्चे इसी कारण पीछे रह जाते हैं कि प्रैक्टिस करने के लिए किट खरीदना मुश्किल हो जाता है। पर जिसके लेख में आगे बढ़ना लिखा हो उसके लिए रास्ते खुल ही जाते हैं। प्रियम गर्ग की कहानी भी ऐसी ही है। पिता ने तो गरीबी के चलते उसे क्रिकेटर बनाने से तो मना कर दिया, लेकिन प्रियम के मामा आगे आए जिनकी बदाैलत वो अब अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेगा।

पिता ने किया था खेलने से मना
सोमवार साउथ अफ्रीका में अगले साल होने जा रहे आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ, जिसकी कप्तानी प्रियम गर्ग को साैंपी गई है। जो टीम चुनी गई है उसमे प्रियम के अलावा ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अकोलेकर, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल के नाम शामिल हैं। प्रियम के पिता ने गरीबी के चलते हार मान ली थी। लेकिन प्रियम ने गली क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। बेटे में क्रिकेट के प्रति जुनून देख उनके मामा आगे आए जिन्होंने प्रियम को मेरठ के विक्टोरिया स्टेडियम में कोचिंग दिलाई।

सचिन को देख बढ़ाया हाैसला
कोचिंग लेने के बाद प्रियम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्रिकेटर बनने की चाह उनमे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को देखने के बाद जागी थी। वो तब महज 7 साल के थे जब सचिन की बल्लेबाजी देखते थे। इसके बाद उन्होंने बड़ा क्रिकेटर बनने का सपना देखा था और वो सपना अब पूरा होता दिख रहा है। अब प्रियम 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे विश्व कप में टीम की कमान संभालेंगे। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत को चाैथे ग्रुप में रखा गया है जिसमें जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं।

लगा चुके हैं दोहरा शतक
30 नवंबर 2000 को जन्मे प्रियम 2018-19 में रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तर प्रदेश के लिए 67.83 की औसत से 814 रन के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इस दाैरान उन्होंने दो शतक भी जमाए, जिसमें करियर की सर्वश्रेष्ठ 206 रनों की पारी शामिल थी। प्रियम ओपनर के रूप में भूमिका निभाते हैं, जो 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 867 रन बना चुके हैं जिसमें 2 शथत व 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं लिस्ट एक क्रिकेट में खेले 15 मैचों में 539 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक के साथ 3 अर्धशतक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications