धोनी का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, दिमाग भी शातिर है : फाफ डु प्लेसिस
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल में क्रिकेट में वापसी करेंगे या नहीं इस मुद्दे पर बीते 10 महीने से चर्चा हो रही है। हालांकि धोनी की तरफ से अभी तक ये नहीं कहा गया है कि वह लिए खेलेंगे या नहीं। कुछ पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि धोनी अब शायद मैदान पर नीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे। जबकि कुछ को उम्मीद है कि धोनी भारत के लिए अभी खेल सकते हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एमएस धोनी पर बयान दिया है। उनका कहना है कि धोनी का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। इसके अलावा उन्होंने एमएस धोनी को यूनीक लीडर बताया है।
फेसबुक लाइव सेशन में बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल से बात करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने कहा, उनका आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है, वह दूसरे खिलाड़ियों को पढ़ने में माहिर हैं, वह उनके बारे में स्वाभाविक डिसीजन लेते हैं, मैं सोचता हूं कि यहीं उनका सबसे बड़ी शक्ति है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए एमएस धोनी के साथ काफी वक्त बिताया है। डु प्लेसिस ने साल 2011 में सीएसके की टीम को ज्वाइन किया था उसके बाद से लगातार टीम में बने हुए हैं।
साउथ अफ्रीका के 35 वर्षीय बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उनकी समझ बताती है कि एक कप्तान को कैसा होना चाहिए, मेरे लिए ये बहुत आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि एमएस धोनी एक कप्तान के तौर पर कितना अलग थे, मैं सोचता था कि एक कप्तान के नाते टीम मीटिंग में हमेशा बोलना चाहिए लेकिन एमएस धोनी ठीक इसके उलट थे।
डु प्लेसिस के मुताबिक धोनी टीम मीटिंग में भरोसा नहीं रखते हैं, वह एक स्वाभाविक तौर पर कप्तान हैं, उनके पास क्रिकेटर के तौर पर शातिर दिमाग है जिसका इस्तेमाल वह फील्ड पर डिसीजन लेते हुए करते हैं। धोनी ने बीते 10 महीने से किसी तरह का कोई कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार बीते साल क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेला था। इस मैच में भारत को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने सेमीफाइनल में कीवी टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए रन आउट हुए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
