Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2nd T-20 : विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

IND vs SA 2nd T20 : Team India beat South Africa by 7 wickets, Virat Kohli Shines | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदाैलत साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है। कोहली ने 52 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।

रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए, वहीं रिषभ पंत ने एक बार फिर निराश करते हुए अपनी पारी 4 रन पर समाप्त की। श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाते हुए जीत दिलाने में योगदान दिया।

इससे पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के सामने 5 विकेट खोकर 150 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान क्विटन डी काॅक ने सवार्धिक 52 रनों की पारी खेली, जो 37 गेंदों में आए, जबकि तेंबा बवुमा ने तीसरे नंबर पर आकर 43 गेंदों में 49 रन बनाए। ओपनर रिजा हैंट्रिक्स ने 6, डेविड मिलर ने 15 रन बनाए। रस्सी वैन डेर डूसन मात्र 1 रन ही बना सके। भारत के लिए दीपक चहर ने 4 ओवर में 22 रन देते हुए 2 विकेट निकाले, जबकि नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी

साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीजा हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कागीसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 22:38 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+