For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अख्तर-राशिद के दावे निकले झूठे, इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया BCCI का साथ

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आखिरकार इस सप्ताह के शुरू में टी 20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा कई बैठकों के बाद भी यह निर्णय लिया गया था कि मौजूदा परिस्थितियों में मेगा इवेंट की मेजबानी उनके लिए अवास्तविक होगी। लेकिन पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) को घेरा है। उनका दावा है कि बीसीसीआई के दवाब में आकर टी20 वर्ल्ड कप की बजाय आईपीएल को पहल दी गई। वहीं अब जानकारी आई है कि टी20 वल्र्ड कप बीसीसीआई की वजह से कैंसिल नहीं हुआ है।

पूरा सच आया सामने

पूरा सच आया सामने

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पूरा सच बताया है। उन्होंने साफ कहा कि वर्ल्ड कप का स्थगित होना पहले से ही तय था लेकिन फैसला इसका देरी में सुनाया गया है। बासिल अली ने कहा, ''बीसीसीआई की इसमें कोई गलती नहीं है। बल्कि पूर्व आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने इस फैसले में देरी की। शशांक मनोहर की स्पष्ट रणनीति थी, विश्व कप एक-डेढ़ 1.5 महीने पहले स्थगित कर दिया जाना चाहिए था, मुझे खेद है कि भारतीय दर्शकों को बुरा लग सकता है, वह नहीं चाहते थे कि आईपीएल हो। यह मेरी राय है, मैंने पहले भी यह कहा है। उन्होंने देरी की रणनीति खेली।''

BCCI ने दिया PCB का साथ

BCCI ने दिया PCB का साथ

यही नहीं, बासिल अली ने उन आलोचकों को भी जवाब दे दिया जो कह रहे हैं कि आईपीएल के कारण बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप रद्द करवा दिया। शोएब अख्तर और राशिद लतीफ ने कई आरोप लगाए, लेकिन अब बासिल अली ने खुलासा किया है कि जो बात अंदर की है वो अभी तक किसी को नहीं पता है। उनका साफ कहना है कि बीसीसीआई ने उल्टा पीसीबी का साथ दिया है। बासित ने हकीकत बताते हुए कहा, ''आईसीसी ने अगले साल फरवरी-मार्च में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट करवाने को कहा, लेकिन पीसीसी ने कहा कि इस महीने तो हमारी घरेलू टी20 लीग पीएसएल होती है। फिर बीसीसीआई ने भी आईसीसी से कहा कि एहसान मणि सही कह रहे हैं, पीएएसल को नहीं छेड़ना चाहिए।''

इसलिए आईसीसी ने बदला शैड्यूल

इसलिए आईसीसी ने बदला शैड्यूल

बासित अली ने आगे कहा, ''पीएसएल को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने फिर सभी आईसीसी टूर्नामेंट अक्तूबर-नवंबर के महीने रख दिए जो 2021 से 2023 तक होने हैं। अगर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कप मार्च महीने करवाता तो क्या फिर बीसीसीआई की आलोचना होती। बीसीसीआई ने वही किया जो आईसीसी चाहता था। उन्होंने कहा, '' सोशल मीडिया और चैनलों में बात हुई है, यहां तक ​​कि मुझे फोन भी आए थे, लेकिन मैंने जवाब देने से इनकार कर दिया लोगों को आईसीसी की बैठक में चर्चा की गई अंदर की कहानी नहीं पता है। यह पहले से ही पता था कि टी 20 वर्ल्ड कप नहीं होने वाला था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही इसे आयोजित करने से इनकार कर दिया था।''

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 14:45 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+