दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में धूल चटाने वाली स्मृति मंधाना को मिला बड़ा इनाम

नई दिल्ली। पुरुष टीमों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है। जहां एक तरफ वनडे सीरीज में पुरुष टीम ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार तीनों वनडे मैचों में शिकस्त दी है तो वहीं भरतीय महिला टीम ने भी अपने दोनों मैचों में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी है। जहां पुरुष टीम मं भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे हैं तो वहीं भारतीय महिला टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारत की तूफानी जीत की हीरो रही हैं। मंधाना को अब अपनी शानदरा बल्लेबाजी का ईनाम मिला है।

वैश्विक फुटवियर और एक्सेसरीज कंपनी बाटा ने स्मृति मंधाना के साथ साझेदारी करते हुए उन्हें अपने लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स वियर सब-ब्रांड पावर का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। मंधाना ने बुधवार को ही बेहतरीन शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाई है। साल 1971 में लॉन्च पावर बाटा का अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स वियर ब्रांड है।

बाटा के साथ अपनी भागीदारी के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंधाना ने कहा, 'जब मैंने पावर के लिए संपर्क किया था, तो सबसे पहले यह पता चला कि इस ब्रांड का विजन अधिक से अधिक युवा भारतीयों को फिटनेस के रास्ते पर लाने में सक्षम बनाना है।'

Story first published: Friday, February 9, 2018, 13:26 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+