IND vs BAN: ईडन गार्डन के डे-नाइट टेस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे अमित शाह
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला ऐतिहासिक डे-नाइट कई हस्तियों के आगमन का गवाह बनेगा। मैच के पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आगमन होगा। इसके अलावा खेल हस्तियों से भी सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथन आनंद, मैरी कॉम, पीवी सिंधु, सानिया मिर्जा आदि की उपस्थिति कोलकाता के ईडन गॉर्डन्स में दिखाई देगी।
इन हस्तियों में भारत के गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम जुड़ गया है। अमित शाह भी भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट के दौरान उपस्थित रहेंगे। वे शेख हसीना और ममता बनर्जी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इसके अलावा मैच के पहले दिन शाम के समय एक घंटे का भी प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा जिसमें खेल हस्तियां भाग लेंगी। इस बात की जानकारी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक डालमिया ने एएनआई को दी है।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया की महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने धोनी को निमंत्रण दिया है, उनके मैच में कमेंट्री करने की भी खबरें हैं, लेकिन ये ऐसी खबरें हैं जिनके बारे में केवल प्रसारणकर्ता ही जानकारी दे सकता है।'
उन्होंने यह भी मैच में पैरा-ट्रूपर्स द्वारा पिंक बॉल लाने का भी प्रोग्राम है। लंच ब्रेक के दौरान क्रिकेटर्स से बातचीत का प्रोग्राम है जिसमें सौरव गांगुली, सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण और कुंबले भी शामिल होंगे।
इसके अलावा एचआईवी से पीड़ित बच्चों के बैकग्राउंड में खेलने का भी प्रोग्राम है। चैट-शो के बाद ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने वाली महिलाओं को क्रिकेटर्स द्वारा सम्मानित किए जाने का भी प्रोग्राम है। सचिव ने बताया, 'क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता का रंग पिंक है और हम पिंक बॉल टेस्ट खेल रहे हैं, इसलिए ऐसा किया गया है।'
भारत और बांग्लादेश की टीमें अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेल रही है। इस समय दोनों टीमों के बीच इंदौर में पहला टेस्ट जारी है जिसमें भारत ने पहले गेंदबाजी के दौरान बांग्लादेश को 150 रनों पर समेट दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
