Youth Olympic 2018: प्रवीण चित्रावल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल,भारत के पदकों की संख्या 12 हुई
नई दल्ली। यूथओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के प्रवीण चित्रावल ने मंगलवार को पुरूष त्रिकूद में कांस्य पदक जीता जो युवा ओलंपिक की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है। प्रवीण 15.68 मीटर की दूरी पार करके दूसरे चरण की स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे लेकिन पहले चरण में वह 15.84 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और इस तरह से संपूर्ण गणना में वह 31.52 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे।
नये प्रारूप के अनुसार युवा ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड (चार किमी क्रास कंट्री को छोड़कर) फाइनल नहीं होगा। प्रत्येक स्पर्धा दो बार आयोजित की जाएगी तथा दोनों दौर के परिणाम मिलाकर अंतिम सूची तैयार होगी।क्यूबा के अलेसांद्रो डियाज ने कुल 34.18 मीटर के साथ स्वर्ण जबकि नाईजीरिया के इमेनुएल ओर्टिसमेयवा ने रजत पदक जीता।भारत का युवा ओलंपिक में एथलेटिक्स में यह दूसरा पदक है। सूरज पवार ने सोमवार को पुरुषों की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
