एआर रहमान के थीम सॉग से गूँज रहे माहौल में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित महाबली सतपाल ने क्वींस बैटन दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तेजेंदर खन्ना को सौंपी.दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस अवसर पर सुरेश कलमाडी की पीठ भी ठोंकी.
विदेशी ऐथलीटों का स्वागत करते हुए शीला दीक्षित ने कहा, "हम उनके शानदार भारत दौरे की कामना करते हैं और हमें भरोसा है कि उनका ये दौरा यादगार होगा. आप भी शानदार खेलों के लिए तैयार रहें."सुरेश कलमाडी ने इस अवसर पर कहा, "राष्ट्रमंडल देशों के अपने अंतरराष्ट्रीय सफ़र में कुल एक लाख 90 हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय कर चुकी बैटन की यात्रा सफल रही है. इसके लिए आप सभी बधाई के हकदार हैं."
इस अवसर पर सुरेश कलमाडी और शीला दीक्षित गानों पर थिरकते भी दिखाई दिए.भारत में बैटन रिले का कुल सफ़र 20 हज़ार किलोमीटर का रहा है.बैटन रिले भारत में 27 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों से गुज़री इस बैटन के 100 पड़ाव रहे.