For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI VS RCB: 2 गेंदों में 26 रन लुटाकर आरसीबी के हाथों ऐसे हारी मुंबई

नई दिल्ली। आईपीएल का मैच अपने नए रिकॉर्ड के लिए ही जाना जाता है, दनादन इस क्रिकेट में कम गेंदों पर लंबे-लंबे छक्के चौके लगना आम बात है। किसी भी टीम के बल्लेबाज के ऊपर दारोमदार होता है की वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाए लेकिन अगर ये कहा जाए की दो गेंदों में 26 रन बन गए तो इस दनादन क्रिकेट के बाद भी यह थोड़ा सा हैरान करने वाली बात लगती है लेकिन इस आईपीएल में यह भी होता है। दरअसल यह कारनामा हुआ मंगलवार को आरसीबी औऱ मुंबई के बीच हुए मुकाबले में जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने कुल 167 रन बनाए लेकिन इसमें दो गेंदे ऐसी भी रहीं जिनमें आरसीबी की टीम ने 26 रन बना डाले। शायद दो गेंदो पर बने यह 26 रन ही मुंबई के लिए भारी पड़ गए और मुंबई 14 रन से यह मुकाबला हार गया।

ऐसे हुआ कारनामाः दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैकुलम ने हार्दिक को छक्का जड़ा बाद में पता चला की यह एक नो बॉल थी,इसके बाद नियम के तहत मिली फ्री हिट पर एक बार फिर से मैकुलम ने छक्का जड़ दिया जिससे एक ही गेंद पर आरसीबी ने 13 रन बना डाले, वहीं इसी मैच की इसी पारी में यह करानामा दोबारा हुआ, दरअसल 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रैंडहोम ने छक्का जड़ दिया तो पता चला की वो भी नो बॉल है और फिर अगली गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने भी 13 रन बना डाले। ऐसे में आरसीबी की टीम ने दो गेंदों में ही 26 रन बना डाले।

सौरभ गांगुली भी कर चुके हैं ये कारनामाः आईपीएल में यह कारनामा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पहले कर चुके हैं।दरअसल साल 2014 में सौरभ गांगुली ने केकेआर की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक गेंद में 13 रन बनाए थे। गौरतलब है की आरसीबी ने मुंबई को 168 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन जवाब में मुंबई की टीम इस लक्ष्य को नहीं पा सकी और 14 रनों से उन्हें यह मुकाबला हारना पड़ा है। ऐसे में प्लेऑफ के लिए मुंबई की राह अब लगभग मुश्किल नजर आ रही है। अगर उन्हें इस मुकाबले में बने रहना है तो आने वाले सारे मैच उन्हें जीतने होंगे।

Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 17:10 [IST]
Other articles published on May 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+