INDvsWI:टीम में नहीं चुने जाने का मुरली विजय को नहीं है मलाल, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में टेस्ट के दिग्गज माने जाने वाले मुरली विजय को शामिल किया गया था लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, 4 अक्टूबर से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के दौरे पर भी मुरली विजय का नाम टीम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। भले ही मुरली विजय को टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में जगह न मिली हो, लेकिन काउंटी क्रिकेट खेल रहे विजय को तमिलनाडु की टीम में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि इंग्लैंड में जब वो टेस्ट टीम से बाहर हुए थे तो उन्होंने इंग्लैंड में ही रूककर एसेक्स के लिए खेलने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 अर्धशतक और एक शतक जड़ा था।
View this post on InstagramJust live this moment without ?? #moretolife #lovetoall ✌🏽
A post shared by Murali Vijay (@mvj8) on
वॉशिंगटन सुंदर को भी किया गया शामिलः मुरली विजय को मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में क्वार्टरफाइनल में स्थान बनाने के उद्देश्य से उन्हें बुलाया गया है। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब हो कि जून में एड़ी की चोट के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी मैदान से बाहर चल रहे थे। भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उन्होंने अंतिम बार कोई मुकाबला 1 मई को आइपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। हालांकि मुरली विजय को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है लेकिन इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरा भी करना है। विजय के पास खुद को साबित करने का एक मौका है।
ये भी पढ़ें हेजल कीच ने बताई युवराज की सबसे बड़ी खामी,कहा- वो समझते ही नहीं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
